ADVERTISEMENTREMOVE AD

राज ठाकरे के समर्थन में उतरे BJP सांसद- 'राम की शरण में आने वाले हर व्यक्ति का स्वागत'

सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि राज ठाकरे पर हनुमान जी की कृपा हुई है इसलिए वह अयोध्या में श्रीराम की शरण में आ रहे हैं.

Published
न्यूज
1 min read
story-hero-img
छोटा
मध्यम
बड़ा
Hindi Female
ADVERTISEMENTREMOVE AD

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे के अयोध्या दौरे को लेकर हो रहे विरोध के बीच अयोध्या से सांसद लल्लू सिंह उनके समर्थन में उतरे, कहा कि जो प्रभु राम की शरण में आने वाले हर व्यक्ति का स्वागत है।

मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में अयोध्या से सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि राज ठाकरे पर हनुमान जी की कृपा हुई है इसलिए वह अयोध्या में प्रभु श्रीराम जी की शरण में आ रहे हैं। जो भी प्रभु राम की शरण में आएगा हम उसका स्वागत करते हैं। मैं प्रभु से प्रार्थना करता हूं कि उन्हें सद्बुद्धि मिले जिससे कि वह खुद के व महाराष्ट्र के कल्याण के लिए प्रधानमंत्री मोदी जी की शरण में जाएं।

उन्होंने कहा कि समाज में आदिकाल से लोगों के विचार आते रहे हैं। लेकिन अयोध्या सबके स्वागत के लिए तैयार है। जो भी प्रभुराम की शरण में आएगा उसका स्वागत है।

भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के विरोध को लल्लू सिंह ने कहा कि यह उनका व्यक्तिगत विचार है। उन्होंने क्या कहा हम नहीं जानते हैं। लेकिन भगवान की शरण में आने वाले हर व्यक्ति का स्वागत है।

ज्ञात है कि राज ठाकरे पांच जून को अयोध्या दौरे पर आ रहे हैं। उससे पहले उनके आने का विरोध भाजपा के कैसरगंज से सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह करने उतरे हैं। उनके दौरे के खिलाफ वह कई रैलियां और संतो को भी गोलबंद करने में लगे हैं।

--आईएएनएस

विकेटी/एएनएम

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

0
सत्ता से सच बोलने के लिए आप जैसे सहयोगियों की जरूरत होती है
मेंबर बनें
अधिक पढ़ें
×
×