ADVERTISEMENTREMOVE AD
Live

Breaking News Live: धनबाद के आशीर्वाद टावर में लगी आग, 14 लोगों की मौत

Today's Breaking News Live: देश और दुनिया की तमाम खबरों के LIVE अपडेट यहां पढ़िए.

Updated
न्यूज
6 min read
story-hero-img
i
छोटा
मध्यम
बड़ा
Hindi Female

Today's Breaking News in Hindi Live Updates: दुनिया भर की न्यूज हो या देश की राजनीति में कोई हलचल, मनोरंजन की दुनिया से लेकर खेल तक सबकुछ एक जगह पर. आज से संसद का बजट सत्र शुरू हो चुका है. 2022-23 के लिए देश का आर्थिक सर्वे पेश, 6.5% विकास दर का अनुमान. IMF ने 2023 में भारत के लिए 6% विकास दर का अनुमान जताया है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ससंद के दोनों सदनों को संयुक्त संबोधित किया.

  • अंडमान सागर में भूकंप

  • लोकसभा में आर्थिक सर्वे पेश, 6.5% विकास दर का अनुमान

  • IMF ने 2023 में भारत के लिए 6% विकास दर का अनुमान जताया

  • आसाराम को गुजरात रेप केस में उम्रकैद की सजा मिली

  • आंध्र प्रदेश की राजधानी होगी विशाखापट्टनम, CM ने किया ऐलान

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

10:30 PM , 31 Jan

आग में 10 महिलाओं, 3 बच्चों और एक व्यक्ति सहित 14 की मृत्यु हो गई। घटनास्थल पर बचाव अभियान अभी भी जारी है: उपायुक्त, धनबाद

ADVERTISEMENTREMOVE AD
10:01 PM , 31 Jan

बीजेपी कल 12 दिवसीय राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू करेगी

केंद्रीय बजट में घोषित किए जाने वाले 'जनहितैषी' उपायों के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए बीजेपी कल 12 दिवसीय राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू करेगी. पार्टी नेताओं का कहना है कि अभियान का समन्वय BJP के वरिष्ठ नेता सुशील मोदी करेंगे.

0
9:14 PM , 31 Jan

धनबाद के एक अपार्टमेंट में भीषण आग लग गई, कुछ मौतों की रिपोर्ट 

धनबाद के एक अपार्टमेंट में भीषण आग लग गई है. कई के फंसे होने की आशंका. कुछ मौतों की सूचना है. सटीक संख्या सत्यापित नहीं की जा सकती क्योंकि बचाव अभी भी चल रहा है- डीएसपी कानून व्यवस्था, धनबाद

8:58 PM , 31 Jan

भारतीय सेना, वायु सेना, सीएपीएफ ने युद्ध की तैयारियों का अभ्यास करने के लिए उत्तर बंगाल मे 10 दिवसीय संयुक्त प्रशिक्षण अभ्यास समाप्त किया- रक्षा सूत्र

ADVERTISEMENTREMOVE AD

Published: 31 Jan 2023, 7:46 AM IST
सत्ता से सच बोलने के लिए आप जैसे सहयोगियों की जरूरत होती है
मेंबर बनें
अधिक पढ़ें
×
×