ADVERTISEMENTREMOVE AD

केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ BJP मुख्यालय पर आज AAP करेगी प्रदर्शन

Breaking News Today Live Updates: देश और दुनिया की तमाम खबरों के LIVE अपडेट यहां पढ़िए.

story-hero-img
i
छोटा
मध्यम
बड़ा
Hindi Female

Today's Breaking News in Hindi Live Updates: देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए पढ़ें क्विंट हिंदी का लाइव ब्लॉग. विदेश की कोई खबर हो या देश की राजनीति में कोई हलचल, मनोरंजन की दुनिया से लेकर खेल तक सबकुछ एक जगह पर.

12:38 AM , 22 Mar

Arvind Kejriwal Arrest: केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ BJP मुख्यालय पर आज AAP करेगी प्रदर्शन

दिल्ली सरकार में मंत्री गोपाल राय ने कहा, "...देश स्तब्ध है कि अदालत में मामला विचाराधीन होने के बावजूद आनन-फानन में... दिल्ली के चुने हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया गया... आज देश में इस बात का ऐलान हुआ है कि अगर भाजपा और उसकी सरकार के ख़िलाफ़ कोई बोलने की जुर्रत करेगा तो उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा... आज भाजपा ने करोड़ों लोगों का अपमान किया है... यह दिल्ली के दो करोड़ लोगों की गिरफ्तारी है... देश के संविधान से मोहब्बत करने वालों को गिरफ्तार किया गया है..."

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

ADVERTISEMENTREMOVE AD
10:59 PM , 21 Mar

Lok Sabha Election: महाराष्ट्र के पूर्व सीएम पृथ्वीराज चव्हाण को आगामी 2024 लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस अभियान समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया

0
10:09 PM , 21 Mar

Congress List: लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 57 उम्मीदवारों की तीसरी सूची की जारी

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने गुरुवार,21 मार्च को उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट का ऐलान कर दिया. इसमें 7 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के 56 उम्मीदवारों के नाम हैं. 57 सीटों की इस लिस्ट में यह भी बताया गया है कि राजस्थान के सीकर की सीट CPI-M के लिए छोड़ी गई है.

तीनों लिस्ट को मिलाकर कांग्रेस अबतक 138 प्रत्याशियों के नाम घोषित कर चुकी है. लिस्ट में पश्चिम बंगाल के बहरामपुर से अधीर रंजन चौधरी और महाराष्ट्र के नांदेड से वसंत राव चव्हाण के नाम का ऐलान किया गया है.

9:19 PM , 21 Mar

ED arrest Kejriwal:  CM केजरीवाल को ED ने दो घंटे की पूछताछ के बाद हिरासत में लिया

ADVERTISEMENTREMOVE AD

Published: 21 Mar 2024, 8:00 AM IST
सत्ता से सच बोलने के लिए आप जैसे सहयोगियों की जरूरत होती है
मेंबर बनें
अधिक पढ़ें
×
×