ADVERTISEMENTREMOVE AD

दिल्ली पुलिस ने मेवात गिरोह के चार सदस्यों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि दोनों ओर से करीब 14 गोलियां चलीं। गिरफ्तार लोगों ने सात से अधिक गोलियों चलाईं.

Published
न्यूज
1 min read
story-hero-img
i
छोटा
मध्यम
बड़ा
Hindi Female
ADVERTISEMENTREMOVE AD

नयी दिल्ली, दो फरवरी (भाषा) दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा ने कुछ देर हुई मुठभेड़ के बाद मेवात गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास अवैध हथियार भी थे।

अधिकारियों ने रविवार को बताया कि अमीन (33), वारिश (20), मुस्तकीन (25) और सुब्बा (25) को शनिवार तथा रविवार की मध्यरात्रि को पुष्पविहार के सेक्टर सात के पास से पकड़ लिया गया।

पुलिस उपायुक्त (विशेष शाखा) पी एस कुशवाह ने कहा, ‘‘हमें पुष्पविहार इलाके में लूटपाट को अंजाम देने के लिए दिल्ली एनसीआर में टेम्पों में सवार होकर आए अमीन और उसके साथियों की गतिविधि के बारे में सूचना मिली थी। उनकी गतिविधियों पर नजर रखने के लिए एक टीम को इलाके में तैनात कर दिया गया।’’

पुलिस की मौजूदगी को भांपते हुए टेम्पो के चालक ने अपने वाहन की गति तेज कर दी लेकिन वाहन पुष्पविहार में एक आवासीय कॉलोनी के गेट से टकरा गया। इसके बाद अमीन तथा उसके साथी टेम्पो से बाहर निकले और उन्होंने पुलिस दल पर गोलीबारी शुरू कर दी।

कुशवाह ने बताया कि जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलीबारी की जिसमें अमीन के पैरों में गोली लगी।

डीसीपी ने बताया कि आरोपियों को दबोच लिया गया और पुलिसकर्मियों ने उनके हथियार ले लिए। अमीन को फौरन सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया।

पुलिस ने बताया कि दोनों ओर से करीब 14 गोलियां चलीं। गिरफ्तार लोगों ने सात से अधिक गोलियों चलाईं।

उन्होंने बताया कि गिरोह के पास से चार पिस्तौल और नौ गोलियां बरामद की गईं।

पुलिस के अनुसार, अमीन दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा तथा उत्तर प्रदेश में लूटपाट की 15 से अधिक आपराधिक वारदातों में संलिप्त पाया गया है।

भाषा गोला सिम्मीसिम्मी0202 1138 दिल्लीनननन.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

0
सत्ता से सच बोलने के लिए आप जैसे सहयोगियों की जरूरत होती है
मेंबर बनें
अधिक पढ़ें
×
×