ADVERTISEMENTREMOVE AD

GATE 2024 Admit Card Out: गेट एडमिट कार्ड जारी हुए, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

GATE 2024 admit card released: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस बैंगलोर, ने आज 4 जनवरी 2024 को ग्रेजुएट एप्टीट्यूट टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE 2024 Admit Card) के एडमिट कार्ड जारी कर दिये हैं.

Published
story-hero-img
i
छोटा
मध्यम
बड़ा
Hindi Female

GATE 2024 Admit Card: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस (IISC,Bengaluru) बैंगलोर, ने आज 4 जनवरी 2024 को ग्रेजुएट एप्टीट्यूट टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE 2024 Admit Card) के एडमिट कार्ड जारी कर दिये हैं. जिन उम्मीदवारों ने गेट 2024 के लिए आवेदन किया है, वे अपना एडमिट कार्ड जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट gate2024.iisc.ac.in से डाउनलोड कर सकते हैं. गेट 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए छात्रों को लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

GATE Exam 2024 से संबंधित महत्वपूर्ण तरीख

  • गेट एग्जाम 2024 नोटीफिकेशन 4 अगस्त, 2023.

  • GATE 2024 रजिस्ट्रेशन की लास्ट तिथि 12 अक्टूबर, 2023.

  • लेट फीस के साथ GATE 2024 रजिस्ट्रेशन तिथि 20 अक्टूबर, 2023 थी.

  • GATE आवेदन में सुधार वाली खिड़की खुलने की तिथि 7 से 11 नवंबर, 2023

  • GATE 2024 एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि 4 जनवरी, 2024

  • GATE 2024 एग्जाम तिथि 3, 4, 10 और 11 फरवरी, 2024

  • GATE रिशपांस शीट जारी होने की तिथि 16 फरवरी, 2024

  • गेट आंसर की जारी होने की तिथि 21 फरवरी, 2024

  • गेट 2024 आंसर की को चैलेंज करने की तिथि 22-25 फरवरी, 2024

  • GATE Result जारी होने की तारीख 16 मार्च, 2024

  • गेट स्कोरकार्ड जारी होने की संभावित तिथि 23 मार्च, 2024

0

GATE 2024 Admit Card: ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं यानी gate2024.iisc.ac.in पर जाएं.

  • होमपेज पर GATE 2024 Admit Card लिंक पर क्लिक करें.

  • ऐसा करते ही एक नया पेज खुलेगा.

  • इस पेज पर आपको अपने लॉगिन डिटेल्स दर्ज कर सब्मिट पर क्लिक करें.

  • इतना करते ही एडमिट कार्ड आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर दिख जाएगा.

  • यहां इसे चेक करें और डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें.

इस लिंक पर क्लिक कर डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

ADVERTISEMENTREMOVE AD

गेट परीक्षा कब| GATE Exam Date

आईआईएससी बेंगलोर द्वारा गेट परीक्षा का आयोजन 3, 4, 10 और 12 फरवरी को होना हैं. यह परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी पहली पाली की परीक्षा सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक वहीं दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक होगी.

Gate Exam: 30 पेपरों के लिए परीक्षा

इस बार यह परीक्षा 30 पेपरों के लिए होगी जबकि पिछले साल 29 पेपरों के लिए यह परीक्षा आयोजित की गई थी. इस साल डाटा साइंस एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (DA) दो पेपर को गेट 2024 में शामिल किया गया है.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

Gate 2024 Exam Pattern

GATE 2024 एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र का पता, परीक्षा तिथि, शिफ्ट की डिटेल दी गई होगी. गेट परीक्षा तीन घंटे की होगी इसमें दो सेक्शन होंगे- जनरल एप्टीट्यूड और कैंडिडेट द्वारा सेलेक्ट किया गया सब्जेक्ट. इसमें तीन प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे. मल्टिपल चॉइस क्वेश्चन, मल्टिपल सेलेक्ट क्वेश्चन और न्यूमेरिकल आंसर टाइप क्वेश्चन. परीक्षा में 100 नंबर के 65 प्रश्न पूछे जाएंगे.

गेट परीक्षा के बाद एडमिशन कहां मिलेगा

गेट परीक्षा पास करने के बाद आईआईटी, आईआईएस, एनआईटी जैसे देश के बड़े संस्थानों में पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स में एडमिशन दिया जाता है.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

सत्ता से सच बोलने के लिए आप जैसे सहयोगियों की जरूरत होती है
मेंबर बनें
अधिक पढ़ें
×
×