ADVERTISEMENTREMOVE AD

NTA ने NEET, JEE, CUET 2023 के लिए एकेडमिक कैलेंडर जारी किया, करें चेक

NTA: NEET 2023 की परीक्षा अब केवल एक बार ही आयोजित की जाएगी.

Published
story-hero-img
i
छोटा
मध्यम
बड़ा
Hindi Female

NTA Academic Calendar: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नेशनल एलिजिबिलिटी एंट्रेंस टेस्ट यूजी, कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट और ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम का एकेडमिक कैलेंडर जारी कर दिया हैं. जिन छात्रों को NEET, JEE और CUET 2023 परीक्षा में शामिल होना हैं वे ऑफिशियल वेबसाइट nta.ac.in पर विजिट कर शेड्यूल चेक कर सकते हैं.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

NEET 2023 की परीक्षा 7 मई को आयोजित की जाएगी. इस परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया जनवरी महीने में शुरू हो सकती है. हालांकि अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक सूचना जारी नहीं की गई है. बतादें NEET 2023 की परीक्षा अब केवल एक बार ही आयोजित की जाएगी.

0

NTA ने NEET के अलावा इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा JEE Main और CUET 2023 के प्रोग्राम की भी घोषणा की है. JEE Main सेशन 1 जनवरी में और सेशन 2 अप्रैल में आयोजित किया जाएगा जबकि CUET मई में आयोजित की जाएगी.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

महत्वपूर्ण तिथि

  • जेईई 2023 सेशन 1- 24, 25, 27, 28, 29, 30, 31 जनवरी 2023

  • जेईई 2023 सेशन 2- 6,7,8,10, 11, 12 अप्रैल 2023

  • नीट यूजी 2023- 7 मई 2023

  • सीयूईटी 2023- 21 मई से 31 मई 2023

ADVERTISEMENTREMOVE AD

NTA Exam Calendar 2023: एकेडमिक कैलेंडर ऐसे कर सकते चेक

  • सबसे पहले एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट nta.ac.in पर जाएं.

  • अब वेबसाइट के होमपेज पर लेटेस्ट न्यूज के सेक्शन पर जाएं.

  • लेटेस्ट न्यूज के सेक्शन पर एकेडमिक कैलेंडर के लिंक पर क्लिक करें.

  • लिंक पर क्लिक करने के बाद महत्वपूर्ण परीक्षाओं का कैलेंडर स्क्रीन पर आ जाएगा.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

सत्ता से सच बोलने के लिए आप जैसे सहयोगियों की जरूरत होती है
मेंबर बनें
अधिक पढ़ें
×
×