ADVERTISEMENTREMOVE AD

Cyclone Jawad के चलते आंध्र प्रदेश-ओडिशा के इन शहरों में UGC NET परीक्षा स्थगित

UGC NET Exam 2021: 'जवाद' के चलते ईस्ट कोस्ट रेलवे अब तक 95 ट्रेनों का परिचालन रद्द कर चुका है.

Published
story-hero-img
i
छोटा
मध्यम
बड़ा
Hindi Female

UGC-NET Exam: चक्रवाती तूफान 'जवाद' के चलते ओडिशा और आंध्र प्रदेश में 5 दिसंबर को होने वाली यूजीसी-नेट परीक्षा को स्थगित करने का ऐलान किया है. NTA द्वारा परीक्षा का नया शेड्यूल आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जल्द अपलोड किया जाएगा.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

UGC NET 2021 परीक्षा को लेकर 3 दिसंबर, 2021 को जारी नोटिस के अनुसार, ओडिशा और आंध्र प्रदेश में 4 दिसंबर 2021 को चक्रवात JAWAD के कराण रेड अलर्ट जारी किया है, ओडिशा के 3 और आंध्र प्रदेश के 2 शहरों में ही ये परीक्षा रिशेड्यूल की गई है, बाकी जगहों पर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा होगी.

0

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि मौसम प्रणाली शनिवार सुबह तक उत्तर आंध्र प्रदेश-दक्षिण ओडिशा तटों से पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी तक पहुंचने की संभावना है. फिर, तूफान के उत्तर-उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ने और ओडिशा तट के साथ आगे बढ़ने की संभावना है, रविवार दोपहर के आसपास पुरी के पास पहुंच जाएगा.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

इसके बाद, इसके उत्तर-पूर्व की ओर तटीय ओडिशा के साथ पश्चिम बंगाल तट की ओर बढ़ने की संभावना है. 'जवाद' के चलते ईस्ट कोस्ट रेलवे ने गुरुवार से तीन दिन के लिए अब तक 95 ट्रेनों का परिचालन रद्द कर दिया है.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

सत्ता से सच बोलने के लिए आप जैसे सहयोगियों की जरूरत होती है
मेंबर बनें
अधिक पढ़ें
×
×