ADVERTISEMENTREMOVE AD

किसी में पैगंबर मोहम्मद पर फिल्म बनाने का साहस नहीं: गिरिराज सिंह

गिरिराज ने कहा कि किसी में भी पैगंबर मोहम्मद या फातिमा पर फिल्म बनाने का साहस नहीं है.

Published
न्यूज
1 min read
story-hero-img
i
छोटा
मध्यम
बड़ा
Hindi Female
ADVERTISEMENTREMOVE AD

मुसलमानों के खिलाफ विवादास्पद टिप्पणी करने को लेकर आदर्श आचार संहिता मामले में बिहार की एक अदालत से जमानत मिलने के कुछ ही घंटे बाद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मंगलवार को फिर एक भड़काऊ बयान दिया।

विवादास्पद मलयालम फिल्म का परोक्ष रूप से जिक्र करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कोई भी ‘सेक्सी दुर्गा’ जैसी फिल्म बना सकता है लेकिन किसी में भी पैगंबर मोहम्मद या फातिमा पर फिल्म बनाने का साहस नहीं है।

सिंह दक्षिणी दिल्ली से भाजपा के प्रत्याशी रमेश बिधूड़ी के पक्ष में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

रैली में विधूड़ी ने आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ हिंदी के एक मुहावरा का इस्तेमाल भी किया और उन पर राजद्रोह के मामले में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र नेता के खिलाफ अभियोजन में रोड़ा अटकाने का आरोप लगाया।

बेगूसराय से भाजपा प्रत्याशी सिंह ने आरोप लगाया कि केजरीवाल ‘टुकड़े टुकड़े गैंग’ का हिस्सा हैं।

बेगूसराय लोकसभा सीट पर सिंह के खिलाफ कन्हैया कुमार भाकपा के प्रत्याशी के रूप में चुनाव में हैं।

(ये खबर सिंडिकेट फीड से ऑटो-पब्लिश की गई है. हेडलाइन को छोड़कर क्विंट हिंदी ने इस खबर में कोई बदलाव नहीं किया है.)

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

0
सत्ता से सच बोलने के लिए आप जैसे सहयोगियों की जरूरत होती है
मेंबर बनें
अधिक पढ़ें
×
×