ADVERTISEMENTREMOVE AD

PM ने दी शुभकामना- 2023 शानदार हो,राहुल बोले-हर शहर में खुलेगी,मोहब्बत की दुकान

Happy New Year 2023: वर्ष 2023 हमारे जीवन में नई प्रेरणा, लक्ष्य और उपलब्धियां लेकर आए- राष्ट्रपति मुर्मू

Published
न्यूज
1 min read
story-hero-img
i
छोटा
मध्यम
बड़ा
Hindi Female

दुनियाभर में नए साल का जश्न मनाया जा रहा है, साल 2022 को विदा कर 2023 (New Year 2020) में प्रवेश की खुशी और बधाइयां सोशल मीडिया पर दी जा रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने भी ट्विटर पर ट्वीट कर नव वर्ष की बधाई दी.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया कि, "आपका 2023 शानदार हो! यह साल आशा, खुशी और ढेर सारी सफलता से भरा हो. सभी का स्वास्थ्य अच्छा रहे ऐसा आशीर्वाद मिले."

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर कहा कि, "साल 2023 की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ। यह वर्ष आप सभी के जीवन में उत्तम स्वास्थ्य, सुख, शांति और समृद्धि लेकर आये."

0

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ट्वीट किया, "आप सभी को नव वर्ष की शुभकामनाएं! विदेशों में रहने वाले सभी साथी नागरिकों और भारतीयों को बधाई और शुभकामनाएं. वर्ष 2023 हमारे जीवन में नई प्रेरणा, लक्ष्य और उपलब्धियां लेकर आए. आइए हम देश की एकता, अखंडता और समावेशी विकास के लिए खुद को फिर से समर्पित करने का संकल्प लें."

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, "आप सभी को ईसवी सन् -2023 की हार्दिक बधाई! प्रभु श्री राम की कृपा से यह नूतन वर्ष आप सभी के जीवन को सुख, समृद्धि, सौभाग्य, उत्साह और आरोग्यता से अभिसिंचित करे."

ADVERTISEMENTREMOVE AD

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि, "उम्मीद है, 2023 में, हर गली, हर गांव, हर शहर में खुलेगी, मोहब्बत की दुकान. सभी को नए साल की मुबारक."

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

सत्ता से सच बोलने के लिए आप जैसे सहयोगियों की जरूरत होती है
मेंबर बनें
अधिक पढ़ें
×
×