ADVERTISEMENTREMOVE AD

दुनिया की 15 सबसे गर्म जगहों में 7 भारत की, लिस्ट में चुरू टॉप पर 

भारत के कई हिस्सों में लोग गर्मी से बेहाल हैं 

Updated
भारत
1 min read
story-hero-img
i
छोटा
मध्यम
बड़ा
Hindi Female

पिछले 24 घंटों के दौरान दुनिया की सबसे गर्म 15 जगहों में 7 जगहें भारत की रही हैं. इस लिस्ट में 50.3 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ भारत का चुरू सबसे ऊपर रहा है. यह जानकारी मौसम पर नजर रखने वाली वेबसाइट El Dorado ने दी है.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

दुनिया की 15 सबसे गर्म जगहें

पिछले 24 घंटों के दौरान दुनिया की 15 सबसे गर्म जगहों में भारत की 7, कुवैत की 1 और पाकिस्तान की 7 जगहें रही हैं. देखिए पूरी लिस्ट

  1. चुरू (भारत) - 50.3°C
  2. जकोबाबाद (पाकिस्तान) - 50.1°C
  3. गंगानगर (भारत) - 48.8°C
  4. सीबी (पाकिस्तान) - 48.5°C
  5. बीकानेर (भारत) - 48.4°C
  6. रोहड़ी (पाकिस्तान) - 48.1°C
  7. फलोदी (भारत) - 48°C
  8. खानपुर (पाकिस्तान) -47.6°C
  9. बहावलनगर (पाकिस्तान) - 47.5°C
  10. पिलानी (भारत) - 47.5°C
  11. कोटा एरोड्रोम (भारत) - 47.4°C
  12. मित्रिबाह (कुवैत) - 47.2°C
  13. नारनौल (भारत) - 47.2°C
  14. मुल्तान (पाकिस्तान) - 47.1°C
  15. पाड इदान (पाकिस्तान) - 47.1°C
0

भारत में मौसम विभाग ने लगाया ये अनुमान

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) का अनुमान है कि उत्तर भारत में बुधवार तक लू का कहर जारी रहेगा. हालांकि आईएमडी ने कई राज्यों में अगले 3-4 दिनों के दौरान बारिश होने की संभावना भी जताई है. इन राज्यों में असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा शामिल हैं.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: 
सत्ता से सच बोलने के लिए आप जैसे सहयोगियों की जरूरत होती है
मेंबर बनें
अधिक पढ़ें
×
×