ADVERTISEMENTREMOVE AD

शिक्षा मंत्री ने न्यूटन की गुरुत्वाकर्षण खोज पर ही उठा दिए सवाल

शिक्षा मंत्री का विज्ञान का ज्ञान गुरुत्वाकर्षण नियम को कुछ यूं समझिए

Updated
भारत
2 min read
story-hero-img
i
छोटा
मध्यम
बड़ा
Hindi Female

गुरुत्वाकर्षण की खोज न्यूटन ने नहीं की थी, बल्कि 1000 साल पहले ब्रह्मभट्ट द्वितीय ने फिजिक्स का यह सिद्धांत खोज निकाला था. ये रिसर्च है राजस्थान के शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी ने जिन्होंने कुछ दिन पहले बताया था कि गाय एकमात्र ऐसा प्राणी है जो ऑक्सीजन लेती भी है और छोड़ती भी है.

देवनानी का कहना है कि न्यूटन ने अभी बताया लेकिन उसके 1000 साल पहले ब्रह्मभट्ट द्वितीय ये बता गए थे. देवनानी के स्कूली शिक्षा मंत्री हैं और राजस्थान यूनिवर्सिटी के 72 साल होने के मौके पर ये नई जानकारी दे रहे थे.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

न्यूटन के बजाए ब्रह्मभट्ट द्वितीय थ्योरी

इन्हीं मंत्री महोदय ने कुछ दिनों पहले बता दिया था कि सिर्फ गाय ही ऐसा प्राणी है जो सांस भी ऑक्सीजन से लेता है और इंसान समेत तमाम जीव जंतु कार्बन डायऑक्साइड छोड़ते हैं लेकिन गाय ऑक्सीजन ही छोड़ती है.

देवनानी के मुताबिक न्यूटन के साथ बच्चों को ये भी पढ़ाया जाना चाहिए कि ब्रह्मपुत्र द्वितीय ने ब्रिटेन के वैज्ञानिक से हजार साल पहले ही गुरुत्वाकर्षण के नियम खोज निकाले थे.

देवनानी जब ये नई थ्योरी दे रहे तब उनके सामने राजस्थान यूनिवर्सिटी के तमाम प्रोफेसर और डीन के साथ कॉलेज स्टूडेंट भी बैठे थे. इसमें फिजिक्स के प्रोफेसर भी शामिल हैं.

तीन चार दिन पहले मैं ये पढ़ रहा था कि गुरुत्वाकर्षण के की खोज किसने की? तो लिखा था न्यूटन ने इसका पता लगाया. मैंने भी यही पढ़ा, आपने भी यही पढ़ा होगा लेकिन आप जब गहराई में जाएंगे तो आपको पता चलेगा कि ब्रह्मपुत्र तो 1000 साल पहले ही ये बता गए थे. हम ये क्यों नहीं जोड़ते.
वासुदेव देवनानी, स्कूली शिक्षा मंत्री, राजस्थान
0
स्कूली शिक्षा मंत्री यहीं नहीं रुके उन्होंने अपने भाषण के दौरान लोगों से पूछा इसे पाठ्यक्रम में क्यों नहीं शामिल किया जाना चाहिए? ये ठीक है गुरुत्वाकर्षण से जुड़ी बाकी बातें नए जमाने के वैज्ञानिकों ने बताईं. हम नई और पुरानी दोनों बातें लोगों को बताएं

उन्होंने बीजेपी सरकार बनने के बाद स्कूली पाठ्यक्रम में हुए बदलावों का गुणगान भी किया. जैसे सालों से पढ़ाया जा रहा था कि अकबर महान था, सबने यही पढ़ा. लेकिन अब हमने अकबर महान को हटाकर महाराणा प्रताप महान का पाठ जोड़ दिया है.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: 
सत्ता से सच बोलने के लिए आप जैसे सहयोगियों की जरूरत होती है
मेंबर बनें
अधिक पढ़ें
×
×