ADVERTISEMENTREMOVE AD

वीरता पुरस्कार 2019: इन जांबाज जवानों को देश कर रहा सलाम

जानिए किसे मिला कौन सा मेडल

Published
भारत
5 min read
story-hero-img
i
छोटा
मध्यम
बड़ा
Hindi Female

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देश के जांबाज सैनिकों को उनकी बहादुरी के लिए अलग-अलग श्रेणी के वीरता पुरस्कारों से नवाजा जाएगा. राष्ट्रपति और सशस्त्र सेनाओं के सर्वोच्च कमांडर रामनाथ कोविंद इन सैनिकों को ये पुरस्कार देंगे.

इनमें 02 कीर्ति चक्र, 01 वीर चक्र, 14 शौर्य चक्र, 08 बार टू सेना मेडल (शौर्य), 90 सेना मेडल (शौर्य), 05 नौ सेना मेडल (शौर्य), 07 वायु सेना मेडल (शौर्य) और 05 युद्ध सेना मेडल शामिल हैं. जानिए किसे मिला कौन सा मेडल.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

कीर्ति चक्र
1. सैपर प्रकाश जाधव -  थल सेना (मरणोपरांत)
इंजीनियर्स कोर/राष्ट्रीय राइफल्स की प्रथम बटालियन

2. हर्षपाल सिंह - सीआरपीएफ

डेप्युटी कमांडेंट

वीर चक्र

विंग कमांडर अभिनंदन वर्थमान - वायु सेना

फ्लाइंग पाइलट

शौर्य चक्र

1. लेफ्टिनेंट कर्नल अजय सिंह कुश्वाह - थल सेना

जम्मू एवं कश्मीर राइफल्स/राष्ट्रीय राइफल्स की तीसरी बटालियन

2. मेजर विभूति शंकर डूंडियाल (मरणोपरांत) - थल सेना
इलेक्ट्रॉनिक एवं मैकेनिकल इंजीनियर कोर/ राष्ट्रीय राइफल्स की 55वीं बटालियन

3. कैप्टन महेश कुमार भूरे -  थल सेना
इंजीनियर कोर/ राष्ट्रीय राइफल्स की 34वीं बटालियन

4. लांस नायक संदीप सिंह (मरणोपरांत) - थल सेना

पैराशूट रेजिमेंट की चौथी बटालियन (विशेष सेना)

5. सिपाही ब्रजेश कुमोर (मरणोपरांत) - थल सेना
पंजाब रेजिमेंट/राष्ट्रीय राइफल्स की 22वीं बटालियन

6. सिपाही हरि सिंह (मरणोपरांत) - थल सेना
ग्रेनेडियर्स/राष्ट्रीय राइफल्स की 55वीं बटालियन

7. राइफलमैन अजवीर सिंह चौहान - थल सेना
गढ़वाल राइफल्स की 6ठी बटालियन

8. राइफलमैन शिवे कुमार (मरणोपरांत) - थल सेना
जम्मू एवं कश्मीर लाइट इंफेंट्री/ राष्ट्रीय राइफल्स की 31वीं बटालियन

9. अमित सिंह राणा - नौसेना

एलएमई

10. सैबल ध्यानेश्वर श्रीराम  - सीआरपीएफ

सिपाही, 53वीं बटालियन

11. जाकिर हुसैन - सीआरपीएफ

सिपाही

12. आशिक हुशैन मलिक (मरणोपरांत) - गृह मंत्रालय
विशेष पुलिस कार्मिक

13. सुभाष चंद्र - गृह मंत्रालय

हवलदार, जम्मू एवं कश्मीर

14. इमरान हुसैन तक (मरणोपरांत) - गृह मंत्रालय
उप निरीक्षक

बार टू सेना मेडल (शौर्य)

1. कर्नल आशुतोष शर्मा, सेना मेडल -  थलसेना
गार्ड्स बिग्रेड/राष्ट्रीय राइफल्स की 21वीं बटालियन

2. मेजर के नवीन रेड्डी, सेना मेडल -  थलसेना
इंजीनियर्स कोर/राष्ट्रीय राइफल्स की 42वीं बटालियन

3. मेजर सागर प्रकाश प्रदेशी, सेना मेडल -  थलसेना
आर्मर्ड कोर/राष्ट्रीय राइफल्स की 22वीं बटालियन

4. मेजर तासो परावो, सेना मेडल -  थलसेना
जम्मू एवं कश्मीर राइफल्स/ राष्ट्रीय राइफल्स की तीसरी बटालियन

5. मेजर एमडी साहवाज आलम, सेना मेडल -  थलसेना
असम रेजिमेंट/राष्ट्रीय राइफल्स की 42वीं बटालियन

6. मेजर कौश्तुब प्रकाश कुमार राणे, सेना मेडल, (मरणोपरांत) - थलसेना

गढ़वाल राइफल्स/ राष्ट्रीय राइफल्स की 36वीं बटालियन

7. मेजर मनीष कुमार सिंह, सेना मेडल -  थलसेना
इंजीनियर रेजिमेंट/राष्ट्रीय राइफल्स की 53वीं बटालियन

8. सिपाही सुनील कुमार, सेना मेडल -  थलसेना
जाट रेजिमेंट की 20वीं बटालियन

नौ सेना मेडल (शौर्य)

1. कैप्टन नवीन थापा - नौसेना

2. लैफ्टिनेंट कमांडर रूचिर राकेश खजुरिया - नौसेना

3. श्रीनिवास, सी-1 (यू डब्ल्यू)  - नौसेना

4. शैमिन्द्र सिंह, पीओ पीटी - नौसेना

5. ताखेलाम्बां राखेश सिंह,पीओसीडी - नौसेना

वायु सेना मेडल (शौर्य)

1. ग्रुप कैप्टन सुमित्रा तामस्कर, फ्लाइंग (पाइलट) - वायु सेना

2. विंग कमांडर प्रणव राज, फ्लाइंग (पाइलट) - वायु सेना

3. विंग कमांडर अमित रंजन, फ्लाइंग (पाइलट) - वायु सेना

4. स्कवार्डन लीडर राहुल बसोया, फ्लाइंग (पाइलट) - वायु सेना

5. स्कवार्डन लीडर पंकज अरविंद भुजाड़े, फ्लाइंग (पाइलट) - वायु सेना

6. स्कवार्डन लीडर बी कार्तिक नारायण रेड्डी (30202) फ्लाइंग (पाइलट) - वायु सेना

7. स्कवार्डन लीडर शशांक सिंह, फ्लाइंग (पाइलट) - वायु सेना

युद्ध सेवा मेडल

1. एयर कमोडोर सुनील काशीनाथ विधाते, फ्लाइंग (पाइलट) - वायु सेना

2. ग्रुप कैप्टन यशपाल सिंह नेगी, फ्लाइंग (पाइलट) - वायु सेना

3. ग्रुप कैप्टन हेमन्त कुमार, फ्लाइंग (पाइलट) - वायु सेना

4. ग्रुप कैप्टन हांसेल जोसेफ सक्वेरिया, फ्लाइंग (पाइलट) - वायु सेना

5. स्कवार्डन लीडर मिंटी अग्रवाल, प्रशासन/लड़ाकू (फाइटर) नियंत्रक - वायुसेना

इसके अलावा, राष्ट्रपति ने भारतीय तटरक्षक बल के जवानों को उनके उत्कृष्ट शौर्य और विशिष्ट/सराहनीय सेवा के लिए 01 राष्ट्रपति तटरक्षक मेडल (विशिष्ट सेवा), 05तटरक्षक मेडल (शौर्य) और 02 तटरक्षक मेडल (सराहनीय सेवा) भी देंगे.
0

ITBP के पांच कर्मियों को वीरता मेडल, उत्कृष्ट सेवाओं के लिए 19 कर्मियों को मेडल

भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के पांच कर्मियों को छत्तीसगढ़ में नक्सल रोधी कार्रवाई में बहादुरी के साथ अपने कर्तव्य का पालन करने के लिए स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर वीरता पदक से सम्मानित किया गया. बल को इस बार विभिन्न सेवा श्रेणियों में कुल 19 पदक मिले हैं. आईटीबीपी के जिन पांच कर्मियों को वीरता पदक मिला है, उनमें बल की 44वीं बटालियन के डिप्टी कमांडेंट राजेश कुमार, इंस्पेक्टर जितेंद्र, हेड कांस्टेबल सुखदेव डोंकरी और कांस्टेबल अनिल नेगी तथा कांस्टेबल महेश कुमार शामिल हैं.

बल के एक प्रवक्ता ने बताया कि इन कर्मियों को छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में 25 अक्टूबर 2017 को नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में अदम्य साहस और असाधारण वीरता का प्रदर्शन करने के लिए वीरता पदक से सम्मानित किया गया है.

उपमहानिरीक्षक रबींद्र पांडेय को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति के पुलिस पदक से सम्मानित किया गया. उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पुलिस पदक पाने वालों में सेकंड इन कमांड रैंक अधिकारी धीरेंद्र सिंह नेगी, इंस्पेक्टर बाबूलाल और सहायक कमांडेंट भानिता तिमुंगपी शामिल हैं.

32 CISF कर्मियों को पुलिस सेवा मेडल

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षाबल (सीआईएसएफ) के 32 कर्मियों को विभिन्न श्रेणियों के पुलिस सेवा पदकों से नवाजा गया. विशिष्ट सेवा पदक पाने वालों में कमांडेंट सत्यबीर सिंह, उप-कमांडेंट आर. पैगंकन्नन और उपनिरीक्षक एस रवींद्रन शामिल हैं. वहीं, वरिष्ठ कमांडेंट अजय कुमार, वरिष्ठ कमांडेंट अनिल दामोर और उप-कमांडेंट वाई एस शेखावत तथा अन्य को उत्कृष्ट सेवा पदक प्रदान किया गया.
बल के एक प्रवक्ता ने बताया कि उपमहानिरीक्षक राजनाथ सिंह सहित तीन सीआईएसएफ कर्मियों को राष्ट्रपति के विशिष्ट अग्नि सेवा पदक से सम्मानित किया गया. उत्कृष्ट सेवाओं के लिए अग्नि सेवा पदक सहायक कमांडेंट रमेश सिंह और उपनिरीक्षक वरधराज आर सहित तीन अधिकारियों को मिला है.

केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) और राज्य पुलिस बल के जवानों और अधिकारियों के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कुल 946 पदकों का ऐलान किया है. इनमें से तीन को बहादुरी के लिए राष्ट्रपति का पुलिस मेडल (पीपीएमजी), जबकि 177 को बहादुरी के लिए पुलिस मेडल (पीएमजी) सम्मान से नवाजा गया है.

सरकार ने एक बयान में कहा कि जम्मू कश्मीर में आतंक रोधी ग्रिड में तैनात जवानों के लिए कुल 114 बहादुरी पदक दिए गए हैं, जबकि वामपंथी उग्रवाद प्रभावित राज्यों में तैनात जवानों को ऐसे 62 पदक दिए गए हैं. पूर्वोत्तर के राज्यों में अभियान के लिए चार सुरक्षा कर्मियों को पदक मिले हैं. बयान में कहा गया कि नौ कर्मियों को मरणोपरांत बहादुरी मेडल दिया गया है .

पिछले साल की तरह केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल को अधिकतम 72 पदक गए हैं . इसके बाद जम्मू कश्मीर पुलिस बल को 61, ओडिशा पुलिस को 23, छत्तीसगढ़ के पुलिसकर्मियों के लिए नौ पदक तथा सीमा सुरक्षा बल एवं भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल को दो-दो पदक मिले हैं.

विशिष्ट सेवा के लिए 89 पुलिसकर्मियों को राष्ट्रपति के पुलिस पदक दिए गए हैं जबकि 677 को सराहनीय सेवा के लिए पदक मिले हैं. कुल 56 कर्मियों को दमकल सेवा पदक और 44 अधिकारियों को होमगार्ड और सिविल डिफेंस पदक दिए गए हैं.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

सत्ता से सच बोलने के लिए आप जैसे सहयोगियों की जरूरत होती है
मेंबर बनें
अधिक पढ़ें
×
×