ADVERTISEMENTREMOVE AD

14 नवंबर: आज आप अपना बर्थडे इनके साथ शेयर कर रहे हैं  

इन मशहूर लोगों के साथ आज आप अपना बर्थडे मना रहे हैं

Updated
भारत
3 min read
story-hero-img
i
छोटा
मध्यम
बड़ा
Hindi Female

क्या आपको पता है कि आज आप किनके साथ अपना जन्मदिन शेयर कर रहे हैं? आप उनके साथ न सिर्फ अपने जन्म का महीना और राशि शेयर कर रहे हैं, बल्कि ये तारीख (14 नवंबर) भी!

ADVERTISEMENTREMOVE AD

जवाहरलाल नेहरू

इन मशहूर लोगों के साथ आज आप अपना बर्थडे मना रहे हैं
भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू
(फोटो: द क्विंट)

भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू का आज 130वां जन्मदिन है. नेहरू को भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के सर्वोच्च नेता के रूप में जाना जाता है. उन्होंने 1947 में आजादी से लेकर 1964 में अपनी मौत तक भारत का प्रतिनिधित्व किया. कश्मीरी पंडित उन्हें पंडित नेहरू बुलाते हैं, जबकि बच्चे उन्हें चाचा नेहरू के नाम से बुलाते हैं.

जवाहरलाल नेहरू का जन्म आज ही के दिन साल 1889 को ब्रिटिश भारत के इलाहाबाद में हुआ था. उन्होंने लंदन के ट्रिनिटी कॉलेज से ग्रेजुएशन और कैंब्रिज यूनिवर्सिटी से लॉ की डिग्री ली. उसके बाद साल 1912 में भारत लौटकर वकालत शुरू कर दी. 1916 में कमला नेहरू नाम की महिला से शादी हो गई. 1919 में नेहरू महात्मा गांधी के संपर्क में आए, तभी से उनके राजनीति करियर की शुरुआत हुई.

1947 में भारत को आजादी मिलने पर नेहरू को कांग्रेस ने प्रधानमंत्री पद के लिए चुना. 15 अगस्त 1947 से 27 मई 1964 तक आजाद भारत के प्रधानमंत्री रहे. इस दौरान उन्होंने देश के खिलाफ उभरी हर चुनौती का समझदारी पूर्वक सामना किया. हर देश के साथ भारत के मधुर संबंध बनाने की कोशिश की. 1955 में भारत रत्न से भी नवाजा गया.

0

मनोज तिवारी

इन मशहूर लोगों के साथ आज आप अपना बर्थडे मना रहे हैं
मनोज तिवारी
(फोटो: फेसबुक)

भारतीय क्रिकेटर और दाएं हाथ के बल्लेबाज मनोज कुमार तिवारी का आज 34वां जन्मदिन है. तिवारी घरेलू क्रिकेट में बंगाल और आईपीएल में राइजिंग पुणे का प्रतिनिधित्व करते हैं. इसके अलावा वनडे अंतरराष्ट्रीय मैच भी खेले हैं.

इंडियन प्रीमियर लीग के शुरुआती सीजन में मनोज तिवारी को 6.75 लाख डॉलर में खरीदा गया था. तब वो दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए खेले थे. उसके बाद आईपीएल चौथे सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स टीम के लिए उन्हें 4.75 लाख डॉलर ऑफर हुए. 2017 आईपीएल में राइजिंग पुणे की टीम ने उन्हें 50 लाख में खरीदा.

मनोज तिवारी ने 12 वनडे मैचों में एक सेंचुरी और एक हाफ सेंचुरी की मदद से कुल 287 रन बनाए हैं. पहला वनडे 2008 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ और आखिरी 2015 में जिम्बाबे के खिलाफ खेला है.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

विकास खन्ना

इन मशहूर लोगों के साथ आज आप अपना बर्थडे मना रहे हैं
शेफ विकास खन्ना
(फोटो: फेसबुक)

भारत के जाने माने शेफ विकास खन्ना आज अपना 48वां जन्मदिन मना रहे हैं. विकास ने स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले रियलिटी शो मास्टर शेफ इंडिया के सीजन 2, 3, 4, 5 में जज की भूमिका निभाई है. इसके अलावा मास्टरशेफ जूनियर में भी जज रह चुके हैं. 2011 में अमेरिका की मैगजीन ने उनका नाम 'द हॉटेस्ट शेफ ऑफ अमेरिका' की लिस्ट में शामिल किया गया.

विकास खन्ना का जन्म आज ही के दिन साल 1971 को अमृतसर में हुआ था. 13 साल की उम्र तक खन्ना चलने में सक्षम नहीं थे. दादी उनके लिए सबसे बड़ी प्रेरणा की स्त्रोत थी, जिनसे विकास ने खाना बनाना सीखा. 17 साल की उम्र में परिवारवालों की मदद से अपना रेस्टॉरेंट शुरू कर दिया. उनकी बहन राधिका खन्ना एक मशहूर फैशन डिजाइनर हैं.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

हैप्पी बर्थडे!

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: 
सत्ता से सच बोलने के लिए आप जैसे सहयोगियों की जरूरत होती है
मेंबर बनें
अधिक पढ़ें
×
×