ADVERTISEMENTREMOVE AD

दिल्ली में 21, देश के बाकी राज्यों में शराब पीने की उम्र कितनी?

दिल्ली सरकार ने नई एक्साइज पॉलिसी को लागू करते हुए शराब कंज्यूम करने की कानूनी उम्र को घटा दी है.

Published
भारत
1 min read
story-hero-img
छोटा
मध्यम
बड़ा
Hindi Female

दिल्ली सरकार ने नई एक्साइज पॉलिसी को लागू करते हुए शराब कंज्यूम करने की कानूनी उम्र को घटा दी है. दिल्ली में अब शराब पीने की कानून उम्र को 21 साल कर दिया है. इससे पहले कानूनी उम्र 25 साल थी. देश के बाकी राज्यों और केंद्र प्रशासित प्रदेशों में शराब पीने की कानूनी उम्र क्या है? जानिए.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

किन राज्यों में शराब पीने की उम्र सबसे कम है?

देश के कुछ राज्यों में शराब पीने की न्यूनतम उम्र 18 साल है. इसमें आंध्र प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, मेघालय, सिक्किम, पुडुचेरी, और, अंडमान और निकोबार शामिल हैं.

किन राज्यों में न्यूनतम उम्र 21 साल है?

उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में शराब पीने की न्यूनतम उम्र 21 साल है. अब इस लिस्ट में दिल्ली भी शामिल हो गया है.

केरल में शराब पीने की उम्र 23 साल है. इसे साल 2017 में 21 साल से बढ़ाकर 23 साल कर दिया गया था.

0

किन राज्यों में शराब पीने की न्यूनतम उम्र 25 है?

पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और महाराष्ट्र में 25 साल से कम उम्र को लोगों को शराब नहीं परोसी जाती है. इन राज्यों में शराब पीने की न्यूनतम उम्र 25 साल है. महाराष्ट्र में लाइट बीयर और वाइन के लिए न्यूनतम उम्र 21 साल है.

किन राज्यों में शराब पर प्रतिबंध है?

इन राज्यों में शराब की बिक्री और कंजप्शन पर प्रतिबंध लगा है:

  • बिहार
  • गुजरात
  • मणिपुर
  • मिजोरम
  • नागालैंड
  • लक्षद्वीप
  • त्रिपुरा

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

सत्ता से सच बोलने के लिए आप जैसे सहयोगियों की जरूरत होती है
मेंबर बनें
अधिक पढ़ें
×
×