यह भी पढ़ें: सैफ अली खान बदलना चाहते थे तैमूर का नाम
(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर और सैफ अली खान के छोटे नवाब तैमूर अली खान किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं हैं. सोशल मीडिया पर तैमूर की तस्वीरें छाई रहती हैं . जैसे ही तैमूर की कोई तस्वीर आती है वो तुरंत वायरल हो जाती है. हाल ही में गणपति बप्पा के दरबार में शामिल हुए तैमूर का एक देसी अंदाज सोशल मीडिया पर छाया हुआ है.
दरअसल देशभर गणेश उत्सव मनाया जा रहा है. करीना कपूर तैमूर के साथ अपनी बुआ रीमा जैन के घर बप्पा के दर्शन करने पहुंचीं. बप्पा के दर्शन के लिए तैमूर सफेद कुर्ता-पायजामा में पूरे देसी अंदाज में दिखाई दे रहे थे. रीमा जैन के दोनों बेटे अदार और अरमान जैन ने तैमूर के साथ जमकर मस्ती की. करीना ने सोशल मीडिया पर तैमूर के ये क्यूट वीडियो शेयर किए हैं.
यह भी पढ़ें: सैफ अली खान बदलना चाहते थे तैमूर का नाम
(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)