ADVERTISEMENTREMOVE AD

आगरा: पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने के आरोप में 5 लोग गिरफ्तार

देश और दुनिया की तमाम खबरें के LIVE अपडेट यहां पढ़िए.

Updated
भारत
2 min read
story-hero-img
i
छोटा
मध्यम
बड़ा
Hindi Female

देश और दुनिया की हर खबर से अपडेट रहने के लिए पढ़ें लेटेस्ट अपडेट, खबर राजनीति से जुड़ी हो या मनोरंजन और खेल की दुनिया का हाल. खबर की पल-पल की जानकारी यहां मिलेगी.

10:29 PM , 16 Jul

पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाने के आरोप में 5 लोग गिरफ्तार

आगरा में पुलिस ने 5 लोगों को पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने के आरोप में गिरफ्तार किया है. एसएसपी आगरा ने बताया, समाजवादी पार्टी के कुछ कार्यकर्ता ज्ञापन देकर लौट रहे थे, रास्ते में कुछ लोगों ने पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाया. घटना का वीडियो वायरल हुआ, वीडियो की मदद से कुछ लोगों की पहचान करके 5 लोगों को गिरफ्तार किया है. मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जा रहा है.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

ADVERTISEMENTREMOVE AD
8:59 PM , 16 Jul

अमरिंदर सिंह ने लिखी सोनिया को चिट्ठी

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को एक चिट्ठी लिखी है, जिसमें उन्होंने नवजोत सिंह सिद्धू को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की आशंका का जिक्र किया है.

0
8:25 PM , 16 Jul

पंजाब सीएम से मिलने जाएंगे हरीश रावत

पंजाब कांग्रेस में चल रहे घमासान के बीच अब कांग्रेस महासचिव हरीश रावत चंडीगढ़ जाएंगे, जहां वो मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से मुलाकात करेंगे.

8:00 PM , 16 Jul

29 जुलाई से शुरू होगा दिल्ली विधानसभा का सत्र

दिल्ली विधानसभा का सत्र 29 जुलाई से शुरू होने जा रहा है. अरविंद केजरीवाल सरकार इस सत्र के दौरान कई अहम प्रस्ताव पेश करने वाली है.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

Published: 16 Jul 2021, 7:39 AM IST
सत्ता से सच बोलने के लिए आप जैसे सहयोगियों की जरूरत होती है
मेंबर बनें
अधिक पढ़ें
×
×