Delhi Weather: पहाड़ों पर बर्फबारी, दिल्ली में सर्दी ने पकड़ा जोर

दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 16 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

Published
भारत
2 min read
story-hero-img
i
छोटा
मध्यम
बड़ा
Hindi Female

पहाड़ी इलाकों में हो रही भारी बर्फबारी की वजह से दिल्ली समेत उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. पंजाब, हरियाणा और दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में गुरुवार को तापमान में भारी गिरावट देखने को मिली. सर्दी के एक बार फिर से जोर पकड़ने पर मौसम विभाग ने दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश समेत पूर्वी इलाकों में शीत लहर की चेतावनी जारी की है. दिल्ली में आज सुबह 8 बजे न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 16 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

दिल्ली-एनसीआर का तापमान

मौसम विभाग के मुताबिक, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में गुरुवार को शीत लहर चलने से ठिठुरन भरी ठंड पड़ी. यह क्रम 10 जनवरी को भी जारी रह सकता है. दिल्ली-एनसीआर के तापमान की बात करें तो गुरुवार को यहां अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं आज दिल्ली-एनसीआर में अधिकतम तापमान 15 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 16 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.
Delhi Temperature. दिल्ली का तापमान.
(फोटो- Google)
0

हिमाचल और जम्मू-कश्मीर का तापमान

दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 16 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बर्फबारी और बारिश के कारण हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है. शिमला में आज सुबह 10 बजे अधिकतम तापमान 0 डिग्री दर्ज किया गया. वहीं आज अधिकतम तापमान 4 डिग्री और न्यूनतम तापमान -3 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. वहीं जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में आज अधिकतम तापमान 2 डिग्री और न्यूनतम तापमान -5 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

पंजाब और हरियाणा का मौसम

दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 16 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.
Punjab Weather. पंजाब के मौसम ने भी करवट ली है.
(फोटो- Google)

हरियाणा में आज शीतलहर चलने की वजह से लोग ठिठुरने पर मजबूर रहेंगे. यहां अधिकतम तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम तापमान गिरावट के साथ 7 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. पंजाब के कुछ इलाकों में हल्की धूप निकलने से लोगों को राहत है. हालांकि अधिकतम तापमान में गिरावट से गलन भरी सर्दी पड़ रही है. पंजाब के लुधियाना में आज अधिकतम तापमान 15 डिग्री और न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

सत्ता से सच बोलने के लिए आप जैसे सहयोगियों की जरूरत होती है
मेंबर बनें
अधिक पढ़ें
×
×