ADVERTISEMENTREMOVE AD

जय हिंद हिंद जय इंडिया.. AR रहमान से सुनें ‘हॉकी WC एंथम’ का टीजर

हॉकी वर्ल्डकप 28 नवंबर से भुवनेश्वर में शुरू होगा 

Updated
न्यूज
1 min read
story-hero-img
i
छोटा
मध्यम
बड़ा
Hindi Female

मशहूर संगीतकार और गायक ए आर रहमान ने 2018 में होने वाले हॉकी वर्ल्डकप के लिए एक एंथम सॉन्ग निकाला है. 'जय हिंद हिंद जय इंडिया' नाम के इस एंथम सॉन्ग का 46 सेकंड टीजर रहमान ने जारी किया है. इसमें शाहरूख खान भी नजर आते हैं. यहां सुनें एंथम का टीजर:

ADVERTISEMENTREMOVE AD

हॉकी वर्ल्डकप ओडिशा में भुवनेश्वर के कलिंग स्टेडियम 28 नवंबर से 16 दिसंबर के बीच होगा.

इस सॉन्ग पर ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने भी रिट्वीट करते हुए ए आर रहमान को धन्यवाद दिया. उन्होंने लिखा,

#OdishaWorldCupAnthem के लिए शुक्रिया ए आर रहमान जी. ध्यान खींचने वाले इस टीजर में पूरे भारत के हॉकी प्रेमियों का हॉकी वर्ल्ड कप के लिए उत्साह देखा जा सकता है. गाने के पूरे वर्जन और भुवनेश्वर में आपको लाइव देखने के लिए तैयार हूं.
नवीन पटनायक, मुख्यमंत्री, ओडिशा

टीजर को सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में लोग शेयर कर रहे हैं.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

0
Published: 
सत्ता से सच बोलने के लिए आप जैसे सहयोगियों की जरूरत होती है
मेंबर बनें
अधिक पढ़ें
×
×