ADVERTISEMENTREMOVE AD

रायबरेली: प्रियंका ने की दिवंगत अखिलेश सिंह के परिवार से मुलाकात

पूर्व विधायक अखिलेश सिंह के परिवार से मिलीं प्रियंका गांधी

Updated
story-hero-img
i
छोटा
मध्यम
बड़ा
Hindi Female

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी एक दिन के दौरे पर रायबरेली पहुंची हैं. प्रियंका यहां अपनी पार्टी के पूर्व विधायक अखिलेश सिंह के निधन के बाद उनके परिवार से मिलने पहुंचीं. अखिलेश सिंह का 20 अगस्त को निधन हुआ था. प्रियंका के साथ-साथ कई कांग्रेस कार्यकर्ता भी रायबरेली के लालूपुर चौहान गांव पहुंचे. उधर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी आज रायबरेली दौरे पर हैं.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

रेल कोच फैक्ट्री के कर्मचारियों से मुलाकात

प्रियंका के दौरे को लेकर पहले ही कांग्रेस की तरफ से जानकारी दे दी गई थी. प्रियंका के एक दिन के इस दौरे में सबसे पहले अखिलेश सिंह के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना देने का प्रोग्राम था. इसके बाद प्रियंका दोपहर 1 बजे के बाद लालगंज के ऐहार स्थित आधुनिक रेलकोच फैक्ट्री पहुंचेंगी. प्रियंका यहां निजीकरण का विरोध कर रहे कई कर्मचारियों से मुलाकात करेंगी और उनकी समस्याएं सुनेंगी. प्रियंका यहां कर्मचारियों की सभा को भी संबोधित कर सकती हैं. बताया जा रहा है कि प्रियंका इसके बाद शाम को लखनऊ भी जाएंगी.

रायबरेली में कांग्रेस और बीजेपी के दो बड़े नेता एक ही वक्त में आस-पास होंगे. प्रियंका गांधी लालगंज रेल कोच फैक्ट्री से सीधे राज्य सरकार पर निशाना साधेंगी. वहीं यहां से लगभग 28 किमी दूर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वीर राणा बेनी माधव की जयंती के बहाने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी बीजेपी के लिए संभावनाएं तलाशेंगे.
0

सदर क्षेत्र से पूर्व विधायक अखिलेश सिंह को गांधी परिवार का करीबी माना जाता है. फिलहाल उनकी बेटी अदिति सिंह इस क्षेत्र से विधायक हैं. प्रियंका अदिति सिंह से मुलाकात करेंगी. बता दें कि अखिलेश सिंह इस सीट से 5 बार विधायक रह चुके हैं.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

प्रियंका गांधी रेल कोच फैक्ट्री के कर्मचारियों से मुलाकात के दौरान योगी सरकार पर एक बार फिर हमला बोल सकती हैं. पिछले कई महीनों से प्रियंका यूपी में होने वाले हर अपराध पर रिएक्शन देती आई हैं. प्रियंका को यूपी की जिम्मेदारी मिलने के बाद से ही वो लगातार एक्टिव हैं. भ्रष्टाचार, अपराध, यौन उत्पीड़न जैसे कई मामलों को लेकर प्रियंका लगातार योगी सरकार पर हमला बोलती आई हैं. यूपी से जुड़ी हर खबर पर उनकी नजरें रहती हैं. इसीलिए प्रियंका योगी सरकार पर निशाना साधने का कोई भी मौका नहीं चूकती हैं.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: 
सत्ता से सच बोलने के लिए आप जैसे सहयोगियों की जरूरत होती है
मेंबर बनें
अधिक पढ़ें
×
×