ADVERTISEMENTREMOVE AD

प्रियंका का 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' अभियान, चित्रकूट में करेंगी महिलाओं से बात

प्रियंका गांधी चित्रकूट से कांग्रेस के लिए जमीन तैयार करने की शुरुआत करेंगी

Published
story-hero-img
i
छोटा
मध्यम
बड़ा
Hindi Female

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) वाड्रा बुधवार को चित्रकूट में रामघाट पर महिलाओं के साथ सीधा संवाद 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' शुरू करेंगी. इस जगह को इसलिए चुना गया है, क्योंकि चित्रकूट का धार्मिक महत्व है और इसकी अपनी पहचान रही है. कांग्रेस महासचिव इस क्षेत्र के मंदिर में भी जाएंगी. कांग्रेस इस आयोजन से महिला वोट बैंक में पैठ बनने की उम्मीद कर रही है.

ADVERTISEMENTREMOVE AD
कांग्रेस ने 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए महिलाओं के लिए एक अलग घोषणापत्र तैयार किया है. प्रियंका गांधी ने पिछले महीने घोषणा की थी कि उनकी पार्टी अगले साल की शुरुआत में होने वाले चुनावों में 40 प्रतिशत टिकट महिलाओं को देगी.

अन्य आश्वासनों में आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को हर महीने 10,000 रुपये का मानदेय देना शामिल है, आरक्षण के प्रावधानों के मुताबिक, 40 प्रतिशत पदों पर महिलाओं की नियुक्ति, वृद्ध विधवाओं को 1,000 रुपये पेंशन, और 75 कौशल विद्यालय खोलना, जिनका नाम राज्य की बहादुर महिलाओं के नाम पर रखा जाएगा.

कांग्रेस उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए महिला शक्ति को अपने पक्ष में करने की कोशिश कर रही है. प्रियंका ने पिछले महीने कहा था कि अगर राज्य में उनकी पार्टी की सरकार बनती है तो सभी 12वीं पास लड़कियों को स्मार्टफोन दिया जाएगा और सभी स्नातक लड़कियों को इलेक्ट्रिक स्कूटर दिया जाएगा.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

0
सत्ता से सच बोलने के लिए आप जैसे सहयोगियों की जरूरत होती है
मेंबर बनें
अधिक पढ़ें
×
×