ADVERTISEMENTREMOVE AD

UP कैबिनेट में किसको मिला कौन सा पद, कौन हुआ मायूस- पूरी लिस्ट

किसका हुआ प्रमोशन किसे मिली जगह देखिए पूरी लिस्ट

Published
story-hero-img
i
छोटा
मध्यम
बड़ा
Hindi Female

योगी सरकार में कैबिनेट विस्तार के बाद मंत्रालय का बंटवारा हो चुका है. इस फेरबदल में कई लोगों के हाथ से बड़ा मंत्रालय गया है और कुछ लोगों दूसरे विभाग की जिम्मेदारी मिली है. इस कड़ी में सिद्धार्थनाथ सिंह पर सबसे बड़ी गाज गिरी है. सिद्धार्थनाथ सिंह से स्वास्थ्य मंत्रालय ले लिया गया और उनको खादी ग्रामोद्योग की जिम्मेदारी दी गई है. वहीं बढ़ती उम्र के कारण वित्त मंत्री के पद से इस्तीफा देने वाले रमेश अग्रवाल की जगह सुरेश खन्ना को वित्त मंत्री बनाया गया है.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

कैबिनेट में 18 नए चेहरे हुए हैं शामिल

कैबिनेट विस्तार में कुल 23 मंत्रियों ने शपथ ली जिसमें से 18 नए चेहरे हैं और पुराने 4 मंत्रियों का प्रमोशन हुआ है. योगी कैबिनेट में अब मंत्रियों की संंख्या 47 से बढ़कर 56 हो गई है.

नए कैबिनेट की लिस्ट

कैबिनेट मंत्री

सीएम योगी आदित्यनाथ के पास गृह, राजस्व और आवास समेत कुल 37 विभागों की जिम्मेदारी है.

  • योगी आदित्यनाथ (मुख्यमंत्री) - गृह, आवास शहरी नियोजन, राजस्व, खाद्य और रसद, नागरिक आपूर्ति, खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन, अर्थ और संख्या, भूतत्व और खनिकर्म, बाढ़ नियंत्रण, कर निबंधन, कारागार, सामान्य प्रशासन, सचिवालय प्रशासन, गोपन, सतर्कता, नियुक्ति, कार्मिक, सूचना, निर्वाचन, संस्थागत वित्त, नियोजन, राज्य सम्पत्ति, नगर भूमि, उत्तर प्रदेश पुनर्गठन समन्वय, प्रशासनिक सुधार, कार्यक्रम कार्यान्वयन, राष्ट्रीय एकीकरण, अवस्थापना, भाषा, वाह्य सहायतित परियोजना, अभाव, सहायता और पुर्नवास, लोक सेवा, प्रबन्धन, किराया नियंत्रण, उपभोक्ता संरक्षण और बांट माप.
  • केशव प्रसाद मौर्या (उप मुख्य मंत्री)- लोक निर्माण , खाद्य प्रसंस्करण, मनोरंजन कर और सार्वजनिक उद्यम.
  • डॉ. दिनेश शर्मा (उपमुख्य मंत्री) - माध्यमिक शिक्षा, उच्च शिक्षा, विज्ञान और प्रौद्यौगिकी, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी.
  • सूर्य प्रताप शाही - कृषि, कृषि शिक्षा और कृषि अनुसंधान.
  • सुरेश खन्ना - वित्त, संसदीय कार्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग.
  • स्वामी प्रसाद मौर्या - श्रम और सेवायोजन, समन्वय.
  • सतीश महाना - औद्योगिक विकास
  • दारा सिंह चैहान - वन और पर्यावरण, जन्तु उद्यान और उद्यान.
  • रमापति शास्त्री - समाज कल्याण, अनुसूचित जाति और जनजाति कल्याण.
  • जय प्रताप सिंह- चिकित्सा और स्वास्थ्य परिवार कल्याण तथा मातृ और शिशु कल्याण.
  • बृजेश पाठक- विधायी और न्याय और ग्रामीण अभियंत्रण सेवा.
  • लक्ष्मी नारायण चौधरी- पशुधन, मत्स्य और दुग्ध विकास.
  • चेतन चैहान- सैनिक कल्याण, होमगार्ड्स, प्रांतीय रक्षक दल और नागरिक सुरक्षा.
  • श्रीकांत शर्मा - ऊर्जा और अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत्र.
  • राजेन्द्र प्रताप सिंह - ग्राम्य विकास और समग्र ग्राम्य विकास.
  • सिद्धार्थनाथ सिंह- खादी और ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, वस्त्र उद्योग, सूक्ष्य, लघु और मध्यम उद्यम, निर्यात प्रोत्साहन, एनआरआई और निवेश प्रोत्साहन.
  • मुकुट बिहारी वर्मा- सहकारिता
  • आशुतोष टंडन - नगर विकास, शहरी समग्र विकास नगरीय रोजगार और गरीबी उन्मूलन.
  • नन्द गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ -नागरिक उड्डयन, राजनीतिक पेशन, अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ और हज.
  • डा. महेंद्र सिंह- जलशक्ति विभाग.
  • सुरेश राणा- गन्ना विकास और चीनी मिलें.
  • भूपेंद्र सिंह चौधरी- पंचायती राज.
  • अनिल राजभर- पिछड़ा वर्ग कल्याण, दिव्यांगजन शक्तिकरण.
  • राम नरेश अग्निहोत्री- आबकारी और मद्य निषेध.
  • कमला रानी वरुण- प्राविधिक शिक्षा.

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

  • डा. नीलकंण तिवारी- पर्यटन संस्कृति और धर्माथ कार्य.
  • कपिल देव अग्रवाल- व्यवसायिक शिक्षा और कौशल विकास.
  • सतीश द्विवेदी- बेसिक शिक्षा.
  • अशोक कटारिया- परिवहन संसदीय कार्यमंत्री से संबद्ध.
  • श्रीराम चौहान- उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार, कृषि निर्यात.
  • रवींद्र जायसवाल- स्टांप और न्याय शुल्क और पंजीयन.
  • उपेंद्र तिवारी- खेल और युवा कल्याण स्वतंत्र प्रभार में, पंचायती राज राज्यमंत्री.
  • डा. धर्म सिंह सैनी- आयुष विभाग स्वतंत्र प्रभार, खाद्य और औषधि प्रशासन में राज्यमंत्री.
  • स्वाति सिंह- महिला कल्याण और बाल विकास और पुष्टाहार.

राज्यमंत्री

  • गुलाब देवी- माध्यमिक शिक्षा.
  • जय प्रताप निषाध- पशुधन, मत्स्य और दुग्ध विकास.
  • जय कुमार सिंह जैकी- कारागार और लोकसेवा प्रबंधन.
  • अतुल गर्ग- चिकित्सा और स्वास्थ्य, परिवार कल्याण, मातृ और शिशु कल्याण.
  • रणवेंद्र प्रताप सिंह- खाद्य और रसद, नागरिक आपूर्ति.
  • मोहसिन रजा- अल्पसंख्यक कल्याण मुस्लिम वक्फ और हज.
  • गिरीश चंद्र यादव- आवास और शहरी नियोजन.
  • बलदेव ओलख- जलशक्ति.
  • मनोहर लाल मन्नू कोरी- श्रम और नियोजन.
  • संदीप सिंह- वित्त, चिकित्सा शिक्षा और प्रावधिक शिक्षा.
  • सुरेश पासी- गन्ना विकास और चीनी मिलें.
  • अनिल शर्मा- वन और पर्यावरण.
  • महेश गुप्ता- नगर विकास, नगरीय रोजगार और गरीबी उन्मूलन, शहरी समग्र विकास.
  • आनंद स्वरूप शुक्ला- संसदीय कार्य, ग्राम्य विकास और समग्र ग्राम विकास.
  • विजय कश्यप- राजस्व और बाढ़ नियंत्रण.
  • डा. गिर्राज सिंह धर्मेश- समाज कल्याण, अनुसूचित जाति और जनजाति कल्याण.
  • लाखन सिंह राजपूत- कृषि, कृषि शिक्षा और कृषि अनुसंधान.
  • नीलिमा कटियार- उच्चशिक्षा, विज्ञान और प्रौद्योगिकी.
  • चौधरी उदयभान सिंह- सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम, खादी और ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, वस्त्र उद्योग व निर्यात प्रोत्साहन.
  • चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय- लोक निर्माण.
  • रमाशंकर सिंह पटेल- ऊर्जा और अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत्र.
  • अजीत सिंह पाल- इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

0
सत्ता से सच बोलने के लिए आप जैसे सहयोगियों की जरूरत होती है
मेंबर बनें
अधिक पढ़ें
×
×