ADVERTISEMENTREMOVE AD

योगी मंत्रिमंडल विस्तार-कौन हैं नए चेहरे, देखिए पूरी लिस्ट

मंत्रिमंडल विस्तार में कुल 23 मंत्रियों ने ली शपथ

Updated
story-hero-img
i
छोटा
मध्यम
बड़ा
Hindi Female

उत्तर प्रदेश की योगी कैबिनेट में बुधवार को पहला मंत्रिमंडल विस्तार हुआ. जिसमें 12 नए चेहरों को जगह दी गई है. वहीं चार मंत्रियों को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है और 2 नए चेहरे सीधे कैबिनेट में शामिल हुए हैं. राजभवन में योगी सरकार के 6 कैबिनेट मंत्री, 6 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), और 11 मंत्रियों ने शपथ ली.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

इन मंत्रियों को मिला प्रमोशन

योगी सरकार में कुछ मंत्रियों को प्रमोशन देकर कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है. जिनमें अनिल राजभर का नाम भी शामिल हैं. बताया जा रहा है कि इनका प्रमोशन ओमप्रकाश राजभर की भरपाई है. वहीं गन्ना राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सुरेश राणा को भी कैबिनेट मंत्री बनाया गया है. महेंद्र सिंह राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) ग्राम्य विकास को भी प्रमोट कर कैबिनेट मंत्री बनाया गया है. भूपेंद्र सिंह चौधरी को भी राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) से प्रमोट कर कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है.

योगी सरकार में दो नए चेहरों को सीधे कैबिनेट मंत्री बनाया गया है. जिनमें राम नरेश अग्निहोत्री और कमला यूपी के कानपुर नगर जिले के घाटमपुर से विधायक कमल रानी वरुण का नाम शामिल है. दोनों अब योगी कैबनेट का हिस्सा होंगे.
0

ये बने राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

  • नील कंठ तिवारी, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
  • सतीश द्विवेदी, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
  • कपिल देव अग्रवाल, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
  • अशोक कटारिया, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
  • श्रीराम चौहान, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
  • रवींद्र जायसवाल, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
ADVERTISEMENTREMOVE AD

इन्हें मिला राज्यमंत्री का पद

  • अनिल शर्मा, राज्यमंत्री
  • महेश गुप्ता, राज्यमंत्री
  • विजय कश्यप, राज्यमंत्री
  • गिराज सिंह धर्मेश, राज्यमंत्री
  • आनंद स्वरूप शुक्ला, राज्यमंत्री
  • नीलिमा कटियार, राज्यमंत्री
  • लाखन सिंह राजपूत, राज्यमंत्री
  • चौधरी उदय भान सिंह, राज्यमंत्री
  • रामशंकर सिंह पटेल, राज्यमंत्री
  • चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, राज्यमंत्री
  • अजीत सिंह पाल, राज्यमंत्री
ADVERTISEMENTREMOVE AD

मंत्रिमंडल विस्तार के बाद अब सीएम योगी जल्द विभागों का बंटवारा भी कर सकते हैं. बताया जा रहा है कि कुछ बड़े मंत्रियों के विभाग बदले जा सकते हैं. इसके लिए सीएम योगी नए मंत्रियों के साथ बैठक भी करेंगे. सभी ऐलानों के बाद सीएम योगी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विस्तृत जानकारी देंगे.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: 
सत्ता से सच बोलने के लिए आप जैसे सहयोगियों की जरूरत होती है
मेंबर बनें
अधिक पढ़ें
×
×