ADVERTISEMENTREMOVE AD

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू त्रिपुरा में अगरतला-कोलकाता ट्रेन को दिखाएंगी हरी झंडी

राष्ट्रपति Draupadi Murmu दो दिवसीय दौरे के दौरान न्यायिक अकादमी का उद्घाटन करेंगी

Published
न्यूज
1 min read
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू त्रिपुरा में अगरतला-कोलकाता ट्रेन को दिखाएंगी हरी झंडी
Like
Hindi Female
listen

रोज का डोज

निडर, सच्ची, और असरदार खबरों के लिए

By subscribing you agree to our Privacy Policy

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार को त्रिपुरा का दौरा करेंगी, जो सर्वोच्च पद संभालने के बाद पूर्वोत्तर क्षेत्र की उनकी पहली यात्रा है। वह अगरतला और कोलकाता के बीच एक नई यात्री ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगी। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे (एनएफआर) के एक अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रपति गुरुवार को अगरतला रेलवे स्टेशन से अगरतला-कोलकाता पैसेंजर ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगी।

त्रिपुरा सरकार के एक अन्य अधिकारी ने कहा कि अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान मुर्मू न्यायिक अकादमी का उद्घाटन करेंगी और अगरतला के बाहरी इलाके नरसिंहगढ़ में राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय की नींव रखेंगी।

त्रिपुरा सरकार राष्ट्रपति का नागरिक स्वागत भी करेगी। राष्ट्रपति त्रिपुरा में कई अन्य परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगी और आधारशिला भी रखेंगी।

--आईएएनएस

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

ADVERTISEMENTREMOVE AD
सत्ता से सच बोलने के लिए आप जैसे सहयोगियों की जरूरत होती है
मेंबर बनें
और खबरें
×
×