ADVERTISEMENTREMOVE AD

J&K: पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय सीमा के नजदीक की गोलीबारी

Updated
न्यूज
1 min read
story-hero-img
i
छोटा
मध्यम
बड़ा
Hindi Female
ADVERTISEMENTREMOVE AD

जम्मू,13 अक्टूबर (भाषा) पाकिस्तानी रेंजरों ने संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए जम्मू कश्मीर के कठुआ जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के निकट अग्रिम चौकियों और गांवों पर मोर्टार के गोले दागे और छोटे हथियारों से गोलियां चलाईं।

अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सीमा पार से गोलीबारी हीरानगर सेक्टर के मनियारी-चोरगली में शनिवार रात आठ बज कर 45 मिनट पर शुरू हुई जो रातभर चलती रही।

उन्होंने बताया कि सीमा सुरक्षा बल ने इसका माकूल जवाब दिया। सुबह साढ़े पांच बजे तक हुई गोलीबारी में किसी के हताहत होने अथवा कुछ नुकसान की खबर नहीं है।

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

0
Published: 
सत्ता से सच बोलने के लिए आप जैसे सहयोगियों की जरूरत होती है
मेंबर बनें
अधिक पढ़ें
×
×