ADVERTISEMENTREMOVE AD

झारखंड: लातेहार में नक्सली सब जोनल कमांडर ने किया सरेंडर, 2 लाख का था इनामी

सरेंडर करने के बाद डीआईजी और एसपी ने झारखंड सरकार की सरेंडर पॉलिसी के तहत 2 लाख का चेक प्रदान किया.

Published
story-hero-img
i
छोटा
मध्यम
बड़ा
ADVERTISEMENTREMOVE AD

दो लाख के इनामी नक्सली संजय प्रजापति ने शनिवार को पलामू रेंज के डीआईजी राजकुमार लकड़ा और लातेहारएसपीअंजनी अंजन के समक्ष सरेंडर कर दिया, वह प्रतिबंधित नक्सली संगठन झारखंड जनमुक्ति परिषद का सब जोनल कमांडर रहा है।

सरेंडर करने के बाद डीआईजी और एसपी ने झारखंड सरकार की सरेंडर पॉलिसी के तहत 2 लाख का चेक प्रदान किया। उसे अन्य योजनाओं का लाभ भी मिलेगा। संजय प्रजापति पुलिस अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण करने के लिए अपनी पत्नी के साथ पहुंचा था।

पुलिस के अनुसार, संजय प्रजापति वर्ष 2013 से जेजेएमपी में सक्रिय था। वह लातेहार जिले के छिपादोहर थाना क्षेत्र के नावाडीह गांव का रहने वाला है।

पलामू रेंज के डीआईजी राजकुमार लाकड़ा ने कहा कि झारखंड सरकार की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति काफी आकर्षक है। अभी भी हमारे कई भाई मुख्यधारा से भटके हुए हैं। उन्हें सही रास्ते पर लौट आना चाहिए और आत्मसमर्पण नीति का का लाभ लेते हुए एक आम नागरिक की तरह जीवन बसर करना चाहिए।

--आईएएनएस

(क्विंट हिन्दी, हर मुद्दे पर बनता आपकी आवाज, करता है सवाल. आज ही मेंबर बनें और हमारी पत्रकारिता को आकार देने में सक्रिय भूमिका निभाएं.)

सत्ता से सच बोलने के लिए आप जैसे सहयोगियों की जरूरत होती है
मेंबर बनें
अधिक पढ़ें
×
×