ADVERTISEMENTREMOVE AD

तिहाड़ जेल में मारपीट, 4 कैदी और 2 जेल अधिकारी घायल

अधिकारी ने कहा, जेल नंबर 4 के अंदर तिहाड़ जेल के अधिकारियों और कैदियों के बीच हाथापाई हुई.

Published
न्यूज
1 min read
story-hero-img
i
छोटा
मध्यम
बड़ा
Hindi Female
ADVERTISEMENTREMOVE AD

नई दिल्ली, 26 फरवरी (आईएएनएस)। तिहाड़ (Tihar) जेल अधिकारियों और कुछ कैदियों के बीच शुक्रवार को हुई हाथापाई में 4 कैदियों और एक सहायक अधीक्षक और जेल के एक वार्डन सहित 6 लोग घायल हो गए। ये जानकारी अधिकारियों ने दी।

अधिकारी ने कहा, जेल नंबर 4 के अंदर तिहाड़ जेल के अधिकारियों और कैदियों के बीच हाथापाई हुई। इस घटना में 4 कैदियों के साथ सहायक अधीक्षक सुनील और वार्डन नीरज शौकीन घायल हो गए।

उन्होंने कहा कि जेल नंबर 4 में कुछ कैदी शुक्रवार शाम एक अन्य कैदी को पीटने की कोशिश कर रहे थे और जेल स्टाफ ने बीच-बचाव कर उन्हें नियंत्रित करने की कोशिश की।

अधिकारी ने कहा, जेल अधिकारियों और कैदियों सहित सभी घायलों को दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया गया। उन्हें गंभीर चोटें नहीं आई हैं। अब स्थिति नियंत्रण में है।

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

0
सत्ता से सच बोलने के लिए आप जैसे सहयोगियों की जरूरत होती है
मेंबर बनें
अधिक पढ़ें
×
×