ADVERTISEMENT

किसानों ने लाल किले पर नहीं फहराया खालिस्तानी झंडा

लाल किले पर खालिस्तान का नही सिखों का धार्मिक झंडा और किसानों का झंडा फहराया गया

Published

वीडियो एडिटर: अभिषेक शर्मा

26 जनवरी को, 'किसान गणतंत्र परेड' के दौरान राजधानी दिल्ली के कई हिस्सों में किसानों और पुलिसकर्मियों के बीच हुई झड़प हुई. हज़ारों की संख्या में प्रदर्शनकारी किसान लालकिले के अंदर घुस गए. हमने किसानों को लाल किले में झंडे फहराते हुए भी देखा, जिन्हें सोशल मीडिया पर कई यूजर्स, कुछ टीवी चैनलों और यहां तक कि नेताओं ने भी "खालिस्तानी झंडा" बताया.

ADVERTISEMENT
किसानों ने लाल किले पर नहीं फहराया खालिस्तानी झंडा

यहां तक कि कई वीडियो के जरिए ये दावा किया जाने लगा कि लाल किले पर प्रदर्शनकारियों ने तिरंगा हटाकर खालिस्तानी झंडा लहरा दिया. लेकिन जब हमने विजुअल को वेरिफाई किया, तब हमें पता चला कि न तो विजुअल और न ही ग्राउंड पर मौजूद रिपोर्टर्स इस दावे को सही बता रहे हैं.

किसानों ने लाल किले पर नहीं फहराया खालिस्तानी झंडा
ADVERTISEMENT

मौके पर मौजूद क्विंट के रिपोर्टर शादाब मोइजी ने हमें बताया कि जिन दो झंडों को फहराया गया था, वे खालिस्तान के झंडे नहीं थे. एक सिखों का धार्मिक झंडा निशान साहिब था और दूसरा झंडा किसानों का था. आज तक की पत्रकार, नवजोत रंधावा, जो कि लाल किले में मौजूद थीं, उन्होंने भी इस बात की पुष्टि की.

ADVERTISEMENT

फिर हमने निशान साहिब के साथ वायरल तस्वीरों और वीडियो में दिख रहे केसरिया झंडे की तुलना की, जो धार्मिक जगहों पर आसानी से देखा जा सकता है और हमें पता चला कि वे एक जैसे हैं. जबकि, लाल किले में देखे गए झंडों और खालिस्तानी झंडों के बीच तुलना से पता चलता है कि उनके बीच कोई समानता नहीं है.

किसानों ने लाल किले पर नहीं फहराया खालिस्तानी झंडा
ADVERTISEMENT

हमने अमनदीप संधू से भी बात की, जिन्होंने पंजाब पर काफ़ी कुछ लिखा है, और उन्होंने हमें बताया कि "चाहे पीला हो या केसरिया, खंड - दो तलवारों के साथ त्रिकोणीय झंडे - सिख झंडे हैं"

ADVERTISEMENT

26 जनवरी को प्रसारित किए गए बुलेटिन में, ज़ी न्यूज ने दावा किया कि तिरंगे को हटा दिया गया था, और प्रदर्शनकारियों ने लाल किले की मीनारों के ऊपर अपने खुद के झंडे लहराए. लेकिन प्रदर्शनकारियों के सामने की तस्वीरों से पता चलता है कि मीनार पर कोई तिरंगा नहीं था. और जिस झंडे को प्रदर्शनकारी फेंकते हुए दिख रहा है वो उजला और हरा झंडा है न कि तिरंगा झंडा.

ADVERTISEMENT

इसके अलावा, जमीन पर मौजूद पत्रकारों ने हमें बताया की प्रदर्शनकारियों ने वहां पर अपना झंडा लहराया, जहां प्रधानमंत्री हर साल स्वतंत्रता दिवस पर झंडा फहराते हैं. उसके बाद, उन्होंने मीनारों पर अपने झंडे लहराए.

ADVERTISEMENT

इस बात से कोई इनकार नहीं कर सकता कि गणतंत्र दिवस के मौके पर लाल किले में हिंसा और अराजकता फैल गई थी. लेकिन, घटना के कई वीडियो और तस्वीरें किसानों के विरोध को बदनाम करने के लिए बिना किसी कॉन्टैक्स्ट के सर्कुलेट किए जा रहे हैं. हम पहले दिन से ही विरोध प्रदर्शनों के दौरान फैलाई जा रही गलत जानकारियों का पर्दाफाश कर रहे हैं. अगर आप चाहते हैं कि किसी भी जानकारी को वेरिफाई किया जाए, तो हमें 9643651818 पर WhatsApp पर भेजें या webqoof@thequint.com पर हमें लिखें. तब तक हमारे सभी फैक्ट चेक रिपोर्ट पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर WebQoof को फॉलो करें और WebQoof न बनें

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
क्विंट हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

120,000 से अधिक ग्राहक जुड़ें!
ADVERTISEMENT