ADVERTISEMENT

Mia Khalifa के पोस्टर संग कांग्रेस कार्यकर्ताओं की फोटो एडिटेड है

पड़ताल में सामने आया कि एडिटिंग के जरिए पोस्टर से राहुल गांधी का चेहरा हटाकर मिया खलीफा का चेहरा लगाया गया

Published
Mia Khalifa के पोस्टर संग कांग्रेस कार्यकर्ताओं की फोटो एडिटेड है

सोशल मीडिया पर मिया खलीफा के पोस्टर को केक खिलाते कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक एडिटेड फोटो वायरल हो रही है. दावा किया जा रहा है कि मिया खलीफा के किसान आंदोलन का समर्थन करने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके पोस्टर को केक खिलाया.

पॉप सिंगर रिहाना, कमला हेरिस की भांजी मीना हेरिस, क्लाइमेट एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग समेत कई अंतरराष्ट्रीय हस्तियां किसान आंदोलन के समर्थन में ट्विटर पर खुलकर सामने आए हैं. इन हस्तियों के इस तरह एक साथ किसान आंदोलन के समर्थन में ट्वीट करने से एक नई कॉन्ट्रोवर्सी पैदा हो गई है. इसी कॉन्ट्रोवर्सी के बीच सोशल मीडिया पर ये फोटो वायरल हो रही है.

ADVERTISEMENT

दावा

फोटो ट्विटर और फेसबुक पर बड़ी संख्या में शेयर की जा रही है. भ्रामक सूचनाएं शेयर करते रहने वाले मेजर सुरेंद्र पुनिया ने फोटो ट्वीट करते हुए लिखा राहुल जी के कांग्रेसी ! फिर कहते हैं EVM हैक हो गई.

पोस्ट का आर्काइव देखने के लिए <a href="https://archive.vn/Ty8vF#selection-3045.0-3045.55">यहां </a>क्लिक करें
पोस्ट का आर्काइव देखने के लिए यहां क्लिक करें
(सोर्स : स्क्रीनशॉट/ट्विटर)
ADVERTISEMENT

एक अन्य यूजर ने फोटो शेयर करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू पर भी तंज कसा

पोस्ट का आर्काइव देखने के लिए <a href="https://archive.is/fUeCd#selection-2979.0-2979.41">यहां </a>क्लिक करें
पोस्ट का आर्काइव देखने के लिए यहां क्लिक करें
(सोर्स : स्क्रीनशॉट/ट्विटर)
ADVERTISEMENT

फेसबुक पर कई यूजर्स ने फोटो शेयर की

Mia Khalifa के पोस्टर संग कांग्रेस कार्यकर्ताओं की फोटो एडिटेड है
(सोर्स : स्क्रीनशॉट/फेसबुक)
ADVERTISEMENT

पड़ताल में हमने क्या पाया

फोटो को गूगल पर रिवर्स सर्च करने से हमें गेटी इमेजेस पर जून, 2007 की एक फोटो मिली. फोटो में कांग्रेस कार्यकर्ता राहुल गांधी का 37वां जन्मदिन मनाते दिख रहे हैं.

दोनों फोटोज को मिलाने पर साफ हो रहा है कि फोटो से राहुल गांधी को चेहरे की जगह एडिटिंग के जरिए मिया खलीफा का चेहरा लगाया गया. दोनों फोटोज में कई सामानताएं हैं. वही कार्यकर्ता दोनों फोटोज में दिख रहे हैं.

दाईं तरफ- वायरल फोटो, बाईं तरफ - असली फोटो
दाईं तरफ- वायरल फोटो, बाईं तरफ - असली फोटो
सोर्स : (ट्विटर/ गेटी इमेजेस/ क्विंट द्वारा ऑल्टर्ड)
ADVERTISEMENT

गेटी इमेजेस पर फोटो का क्रेडिट न्यूज एजेंसी एएफपी के फोटोग्राफर रवींद्रन को दिया गया है. वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, यूथ कांग्रेस समर्थकोंं ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दिल्ली स्थित निवास के सामने राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया था.

ADVERTISEMENT

मतलब साफ है कि एडिटेड फोटो शेयर करते हुए ये झूठा दावा किया जा रहा है कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मिया खलीफा की फोटो को केक खिलाया. इसी तरह का नैरेटिव सेट करने के लिए पॉप सिंगर रियाना की एडिटेड फोटो शेयर कर ये झूठा दावा किया जा चुका है कि वे हाथ में पाकिस्तानी झंडा लिए खड़ी हैं.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
क्विंट हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

120,000 से अधिक ग्राहक जुड़ें!
ADVERTISEMENT