ADVERTISEMENT

महंगे पेट्रोल के सवाल को टालते नजर आए मोदी? एडिटेड है वायरल वीडियो

वेबकूफ की पड़ताल में सामने आया कि मुद्रा योजना से जुड़े वीडियो को एडिट कर झूठा दावा किया जा रहा है.

Published
नरेंद्र मोदी का एक पुराना वीडियो एडिट कर गलत दावे के साथ वायरल
i

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक पुराना एडिटेड वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि एक सभा में जब शख्स ने पेट्रोल की बढ़ती कीमतों पर बात की, तो मोदी ने उसे बैठ जाने को कहा.

ये वीडियो असल में मई 2018 का है और असली वीडियो में शख्स ने पेट्रोल की कीमतों पर कोई बात नहीं की थी.

दावा

वीडियो के साथ शेयर किए जा रहे कैप्शन में लिखा है- Hari bhau (भाई) got no chill. मोदी से बात कर रहे इस शख्स का नाम हरि भाऊ बताया जा रहा है.

कांग्रेस के राष्ट्रीय संयोजक सरल पटेल ने भी वीडियो इसी दावे के साथ ट्वीट किया .

पोस्ट का आर्काइव देखने के लिए <a href="https://archive.is/zyNw5">यहां </a>क्लिक करें
पोस्ट का आर्काइव देखने के लिए यहां क्लिक करें
(सोर्स: स्क्रीनशॉट/ट्विटर)
ADVERTISEMENT

ट्विटर पर कई दूसरे यूजर्स भी ये वीडियो इसी तरह के कैप्शन के साथ शेयर कर रहे हैं.

महंगे पेट्रोल के सवाल को टालते नजर आए मोदी? एडिटेड है वायरल वीडियो
(सोर्स: स्क्रीनशॉट/ट्विटर)
ADVERTISEMENT

‘Your Voice’ नाम के फेसबुक हैंडल से अपलोड किए गए इस वीडियो को 2,000 से ज्यादा बार शेयर किया जा चुका है.

पोस्ट का आर्काइव देखने के लिए <a href="https://perma.cc/2MNU-8RKQ">यहां </a>क्लिक करें
पोस्ट का आर्काइव देखने के लिए यहां क्लिक करें
(सोर्स: स्क्रीनशॉट/ट्विटर)
ADVERTISEMENT

पड़ताल में हमने क्या पाया?

यूट्यूब पर ‘Modi haribhau’  कीवर्ड सर्च करने से हमें एबीपी माझा के यूट्यूब चैनल पर मई 2018 में अपलोड किया गया एक वीडियो मिला. 0:26 सेकेंड का वीडियो गुजरने के बाद पीएम मोदी हरि गनौर ठाकुर को से उनका हाल पूछते दिखते हैं. जवाब में हरि कहते हैं कि वो ठीक हैं,  फिर मोदी हरि को बैठ जाने को कहते हैं.

ADVERTISEMENT

वीडियो के जिस हिस्से में हरि कहते हैं कि वो ठीक हैं, उसी हिस्से को हटाकर पेट्रोल की कीमतों से जुड़ा हिस्सा जोड़ा गया है. पूरा वीडियो नरेंद्र मोदी के ऑफिशियल यूट्यूब हैंडल पर 29 मई, 2018 को अपलोड किया गया था.

वीडियो में 0:04 सेकंड बाद वायरल हो रही क्लिप के असली वर्जन को सुना जा सकता है. वीडियो का कैप्शन है - Mudra beneficiary from Nasik shares how the initiative brought about positive difference in his life.

(ट्रांसलेशन- नासिक के मुद्रा लाभार्थी ने बताया कि इस पहल ने उनके जीवन में सकारात्मक अंतर कैसे लाया?)

वीडियो में मोदी व्यापारी से पूछते भी दिख रहे हैं कि उनके व्यापार में क्या बदलाव आया.

ADVERTISEMENT

ट्विटर पर कई यूजर्स ने असली क्लिप शेयर कर बताया भी है कि वायरल हो रहा वीडियो एडिटेड है. ‘Azy’ नाम के एक ट्विटर यूजर ने भी असली वीडियो शेयर किया.

पोस्ट का आर्काइव देखने के लिए <a href="https://archive.is/wip/axZDP">यहां </a>क्लिक करें
पोस्ट का आर्काइव देखने के लिए यहां क्लिक करें
(सोर्स: स्क्रीनशॉट/ट्विटर)

मतलब साफ है कि सोशल मीडिया पर पुराना वीडियो एडिट कर गलत दावे से शेयर किया जा रहा है. ये दावा झूठा है कि नरेंद्र मोदी के सामने एक शख्स ने पेट्रोल की बढ़ती कीमतों को लेकर बात की और उसे चुप करा कर बैठा दिया गया.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
क्विंट हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

120,000 से अधिक ग्राहक जुड़ें!
ADVERTISEMENT