ADVERTISEMENTREMOVE AD

मिस्र में रफ्तार का कहर, डबल डेकर बस पलटने से 5 लोगों की मौत-50 घायल

मिस्र में सड़क दुर्घटनाएं आम हैं. इसमें हर साल हजारों लोगों की जान जाती है.

Published
story-hero-img
i
छोटा
मध्यम
बड़ा
Hindi Female
ADVERTISEMENTREMOVE AD

मिस्र (Egypt) के उत्तरपूर्वी स्वेज प्रांत में एक डबल डेकर बस के पलट जाने से कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और 50 अन्य घायल हो गए। इमरजेंसी पुलिस ऑपरेशन रूम के अनुसार, हादसा मिस्र के काहिरा-ऐन सोखना रोड पर शुक्रवार को हुआ और सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया।

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इससे पहले शुक्रवार को, उत्तरी मिस्र के शहर फकौस में एक बंद रेलवे क्रॉसिंग प्वाइंट पर अवैध रूप से चला रहे एक मिनीबस के दुर्घटनाग्रस्त होने से तीन लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए।

मिस्र में, सड़क दुर्घटनाएं आम हैं। इसमें हर साल हजारों लोगों की जान जाती है।

समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, अधिकांश दुर्घटनाएं तेज गति, सड़कों के खराब रखरखाव और यातायात कानूनों के अनदेखी करने के कारण होती हैं।

पिछले कुछ सालों में मिस्र यातायात दुर्घटनाओं को कम करने के लिए नई सड़कों और पुलों का निर्माण और सड़क नेटवर्क को अपग्रेड कर रहा है।

--आईएएनएस

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

0
सत्ता से सच बोलने के लिए आप जैसे सहयोगियों की जरूरत होती है
मेंबर बनें
अधिक पढ़ें
×
×