ADVERTISEMENTREMOVE AD

नाइजीरिया: समुद्री लुटेरों ने किया 18 भारतीयों का अपहरण, तलाश जारी

भारतीय मिशन ने की अधिकारियों से बातचीत

Updated
story-hero-img
i
छोटा
मध्यम
बड़ा
Hindi Female

नाइजीरियाई तट के पास समुद्री लुटेरों ने जहाज में सवार 18 भारतीयों का अपहरण कर लिया. इस समुद्री जहाज में हांगकांग का झंडा लगा हुआ था. समुद्री घटनाओं पर नजर रखने वाली एक वैश्विक एजेंसी ने यह जानकारी दी. इस अपहरण की सूचना मिलने के बाद नाइजीरिया में स्थित भारतीय मिशन ने अफ्रीकी देशों के अधिकारियों से संपर्क किया और घटना से संबंधित जानकारियों का पता लगाया.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

भारतीय एजेंसियों ने इस घटना के बाद अफ्रीकी राष्ट्र के अधिकारियों से संपर्क किया और अपने देश के नागरिकों को बचाने की बात कही. जहाजों की गतिविधयों को ट्रैक करने वाले ‘एआरएक्स मैरीटाइम’ ने अपनी वेबसाइट पर कहा कि जहाज को मंगलवार को समुद्री डाकुओं ने अपने कब्जे में ले लिया और जहाज पर सवार 19 लोगों का अपहरण कर लिया गया, जिनमें से 18 भारतीय हैं.

तीन दिसंबर की शाम को नाइजीरियाई तट के पास से गुजरते समय हांगकांग के झंडे वाले ‘वीएलसीसी, एनएवीई कान्स्टलेशन’ पर समुद्री लुटेरों ने हमला किया था.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

0
Published: 
सत्ता से सच बोलने के लिए आप जैसे सहयोगियों की जरूरत होती है
मेंबर बनें
अधिक पढ़ें
×
×