ADVERTISEMENTREMOVE AD

प्रिंस हैरी दूसरी बार बने पिता, मेगन मर्केल ने बेटी को दिया जन्म 

दो साल पहले प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल पहली बार माता पिता बने थे.

Published
story-hero-img
छोटा
मध्यम
बड़ा
Hindi Female

प्रिंस हैरी एक बार फिर पिता बन गए हैं उनकी पत्नी मेगन मर्केल ने बेटी को जन्म दिया है. ब्रिटेन के ड्यूक प्रिंस हैरी ने अपनी बेटी का नाम क्वीन एलिजाबेथ और अपनी मां प्रिंसेस डायना के नाम पर लिलिबेट डायना रखा है.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल ने एक बयान जारी कर कहा है कि उनकी बेटी का जन्म शुक्रवार चार जून को सैंटा बारबरा कॉटेज अस्पताल में सुबह 11:40 बजे हुआ. बच्ची के जन्म के बाद मां और बेटी दोनों स्वस्थ हैं. वे अब अपने घर में हैं.

दो साल पहले प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल पहली बार माता पिता बने थे. मेगन
और हैरी का दो साल का बेटा है.

बता दें कि प्रिंस हैरी और मेगन मार्कल ने शाही परिवार से अलग होने के लिए पिछले साल जनवरी में औपचारिक समझौते पर साइन किए थे. इसके बाद से वो शाही परिवार के वरिष्ठ सदस्य नहीं रहे थे. प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेघन मार्केल ने सेलिब्रिटी होस्ट ओप्रा विन्फ्रे के प्रोग्राम में शाही परिवार पर गंभीर आरोप लगाए थे.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

0
सत्ता से सच बोलने के लिए आप जैसे सहयोगियों की जरूरत होती है
मेंबर बनें
अधिक पढ़ें
×
×