दिल्ली
- दरियागंज में प्रदर्शनकारियों ने एक कार को लगाई आग, पत्थरबाजी में कई पुलिसकर्मी घायल
- दरियागंज में हुए हिंसक प्रदर्शन के मामले में कुल 40 लोगों को हिरासत में लिया गया, आरएएफ ने किया फ्लैग मार्च
- कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने इंडिया गेट पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को अपना समर्थन दिया.
- प्रदर्शन के चलते दिल्ली मेट्रो को 10 से ज्यादा स्टेशनों को करना पड़ा बंद
ADVERTISEMENTREMOVE AD
उत्तर प्रदेश
- बुलंदशहर में हिंसक प्रदर्शन, कई गाड़ियों को लगाई आग
- उत्तर प्रदेश के कई शहरों में नागरिकता कानून के विरोध प्रदर्शन में 6 लोगों की मौत हो गई.
- उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद, गोरखपुर, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, बहराइच, मुजफ्फरनगर, कानपुर, उन्नाव, भदोही में भीड़ ने उग्र विरोध प्रदर्शन किया
0
मध्य प्रदेश
- मध्य प्रदेश के कुल 52 जिलों में से 50 जिलों में धारा 144 लगाई गई है
- वहीं जबलपुर के चार थानाक्षेत्रों में कर्फ्यू लगाया गया है
- मध्य प्रदेश में शनिवार शाम 6 बजे तक मोबाइल इंटरनेट सर्विस को बंद कर दिया गया है
ADVERTISEMENTREMOVE AD
कर्नाटक
- बेंगलुरू में टाउन हॉल के बाहर लोगों ने पोस्टर्स लेकर विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया
- इस प्रदर्शन में करीब 500 लोग शामिल हुए
- कर्नाटक में 21 दिसंबर तक धारा 144 लागू है
ADVERTISEMENTREMOVE AD
असम
- 9 दिन के इंटरनेट बैन के बाद असम में आज इंटरनेट चालू हुआ
- राज्य के कई हिस्सों में लोग नागरिकता कानून का विरोध कर रहे हैं
- पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया असम के अध्यक्ष अमिनुल हक को पुलिस ने हिंसा के लिए गिरफ्तार किया
ADVERTISEMENTREMOVE AD
पश्चिम बंगाल
- ममता बनर्जी ने नागरिकता कानून के खिलाफ रैली का आयोजन किया
- भारी संख्या में लोग इस रैली में शामिल हुए
ADVERTISEMENTREMOVE AD
महाराष्ट्र
- मुंबई में 20 दिसंबर को हुए विरोध प्रदर्शन में कई लोगों ने हिस्सा लिया
ADVERTISEMENTREMOVE AD
तेलंगाना
- हैदराबाद में मक्का मस्जिद के बाहर विरोध प्रदर्शन
- चार मिनार के पास भी प्रदर्शनकारियों का लगा हुजूम
- करीब 1,200 लोग प्रदर्शन में शामिल हुए
- कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया
ADVERTISEMENTREMOVE AD
तमिलनाडु
- तमिलनाडु में भी नागरिकता कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन
- पुलिस ने 600 लोगों के खिलाफ दर्ज किया केस
ADVERTISEMENTREMOVE AD
गुजरात
- गुजरात के राजकोट में 1 जनवरी तक धारा 144 लगाई गई.
- गुजरात सरकार ने 20 से 22 दिसंबर तक अस्थायी रूप से टेलीकॉम सर्विस बंद करने के दिशा निर्देश जारी किए हैं.
(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)