ADVERTISEMENTREMOVE AD

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राजस्थान दौरा: अर्जुन टैंक पर हुईं सवार,जवानों से भी मुलाकात

President Rajasthan Visit: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जैसलमेर में आयोजित लखपति दीदी सम्मेलन में भी शिरकत की.

Published
story-hero-img
i
छोटा
मध्यम
बड़ा
Hindi Female

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) शनिवार, 23 दिसंबर को राजस्थान के दौरे पर रहीं. राष्ट्रपति ने पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज में सेना के जवानों से मुलाकात की और इंटीग्रेटेड फायर पावर अभ्यास देखा. इसके बाद जैसलमेर में आयोजित लखपति दीदी सम्मेलन में उन्होंने शिरकत की. सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि देशवासियों का प्रण है कि हमारा देश विकसित देश के रूप में आजादी की शताब्दी मनाएं, लेकिन यह तभी सम्भव है जब देश की हर एक महिला स्वंय सशक्त बने. राष्ट्रपति के साथ राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (Bhajanlal Sharma) और राज्यपाल कलराज मिश्र (Kalraj Mishra) मौजूद रहे.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

×
×