ADVERTISEMENTREMOVE AD

Commonwealth Games day 6 Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स 3 अगस्त का पूरा शेड्यूल

CWG 2022: अब तक भारतीय टीम ने 13 में से सबसे ज्यादा 8 मेडल वेटलिफ्टिंग में जीते हैं.

Published
story-hero-img
i
छोटा
मध्यम
बड़ा
Hindi Female

Commonwealth Games 2022 day 6 Schedule: इंग्लैंड के बर्मिंघम में खेले जा रहे 22वें कॉमनवेल्थ गेम्स को आज 6 दिन हो चुके है. भारत अब तक 5 गोल्ड समेत 13 मेडल जीत चुका हैं. आज छठे दिन भारतीय खिलाड़ियों को 8 मेडल मैचों में उतरना है. ऐसे में संभावना है कि आज भी भारत के हाथ कई मेडल लग सकते हैं. अब तक भारतीय टीम ने 13 में से सबसे ज्यादा 8 मेडल वेटलिफ्टिंग में जीते हैं. छठे दिन भी वेटलिफ्टिंग में तीन मेडल मैच होने हैं. इनमें वेटलिफ्टर लवप्रीत सिंह, पूर्णिमा पांडे और गुरदीप सिंह को उतरना है.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

Birmingham Commonwealth Games 2022: आज 3 अगस्त छठे दिन, चेक करें भारत का शेड्यूल

तैराकी

  • पुरुष 1500 मीटर फ्रीस्टाइल फाइनल (रात 12.42 बजे)

क्रिकेट

  • महिला टी20 भारत बनाम बारबाडोस (रात 10.30 बजे)

हॉकी

  • महिला पूल ए : भारत बनाम कनाडा (दोपहर 3: 30 से)

  • पुरूष पूल बी : भारत बनाम कनाडा (शाम 6 : 30 से)

0

एथलेटिक्स

  • महिला शॉटपुट फाइनल : मनप्रीत कौर (रात 12:35 बजे)

  • पुरुष हाई जंप फाइनल (रात 11.30 बजे)

  • पुरुष डिस्कस थ्रो फाइनल (रात 1.15 बजे)

बॉक्सिंग

  • महिला 45 से 48 किलो क्वार्टर फाइनल : नीतू गंघास (दोपहर 4:45 से)

  • 48 से 50 किलो क्वार्टर फाइनल : निकहत जरीन (रात 11:15 से)

  • 66 से 70 किलो क्वार्टर फाइनल : लवलीना बोरगोहेन (रात 12:45 से)

  • पुरुष 54 से 57 किलो क्वार्टर फाइनल : हुसामुद्दीन मोहम्मद (5:45 से)

  • 75 से 80 किलो क्वार्टर फाइनल : आशीष कुमार (रात दो बजे से)

जूडो

  • महिला 78 किलो क्वार्टर फाइनल : तूलिका मान (दोपहर 2:30 से)

  • पुरूष 100किलो प्री क्वार्टर फाइनल : दीपक देसवाल (दोपहर 2:30 से)

ADVERTISEMENTREMOVE AD

लॉन बॉल्स

  • पुरूष एकल : मृदुल बोरगोहेन (दोपहर एक और चार बजे)

  • महिला युगल : भारत बनाम नीयू (दोपहर एक और चार बजे)

  • पुरूष फोर : भारत बनाम कुक आईलैंड्स और इंग्लैंड (शाम 7:30 और रात 10:30 से)

  • महिला ट्रिपल : भारत बनाम नीयू (शाम 7:30से)

स्क्वैश

  • पुरूष युगल अंतिम 32 : भारत बनाम श्रीलंका (दोपहर 3:30 से)

  • सौरभ घोषाल - ब्रॉन्ज मेडल मैच - (रात 9:30 बजे)

वेटलिफ्टिंग

  • लवप्रीत सिंह पुरूष 109 किलो : दोपहर 2 बजे से

  • पूर्णिमा पांडे महिला 87 किलो : शाम 6:30 से

  • गुरदीप सिंह पुरूष 109 किलो : रात 11 बजे से

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

सत्ता से सच बोलने के लिए आप जैसे सहयोगियों की जरूरत होती है
मेंबर बनें
अधिक पढ़ें
×
×