ADVERTISEMENTREMOVE AD

CWG 2022 Opening Ceremony: 10 m का बुल, सिंधु ने थामा तिरंगा, देखिए भारत का जलवा

CWG 2022 Opening Ceremony: भारतीय दल का प्रतिनिधित्व पीवी सिंधु और हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह ने किया

Published
story-hero-img
i
छोटा
मध्यम
बड़ा
Hindi Female

इंग्लैंड के बर्मिंघम (Birmingham) में आयोजित हो रहे कॉमनवेल्थ खेलों (Commonwealth Games) की ओपनिंग सेरेमनी (Opening Ceremony) के साथ इसके 22वें संस्करण की शुरुआत हो गई है. 72 देशों के 3000 से ज्यादा एथलीट इसमें हिस्सा ले रहे हैं. ओपनिंग सेरेमनी में दिलकश नजारा देखने को मिला. एक 10 मीटर का बुल इस समारोह का मुख्य आकर्षण था.

भारत का भी इसमें पूरा जलवा देखने को मिला. भारतीय दल का प्रतिनिधित्व भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु और हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह ने किया. दोनों जब तिरंगा थामकर आगे बढ़ रहे थे, तो ये नजारा हर हिंदुस्तानी के लिए गौरव वाला क्षण था. आपको तस्वीरों में इस उद्धाटन समारोह की झलकियां दिखाते हैं.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

1. प्रिस चार्ल्स ने की समारोह शुरू होने की घोषणा

CWG 2022 Opening Ceremony: भारतीय दल का प्रतिनिधित्व पीवी सिंधु और हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह ने किया

प्रिस चार्ल्स ने की समारोह शुरू होने की घोषणा

AFP

बर्मिंघम में आयोजित कॉमनवेल्थ खेलों के उद्धाटन के लिए इस बार ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ नहीं थीं. उनकी जगह प्रिंस चार्ल्स ने क्राउन (राजघराने) का प्रतिनिधित्व करते हुए कॉमनवेल्थ की घोषणा की.

2. पीवी सिंधु-मनप्रीत सिंह ने थामा तिरंगा

CWG 2022 Opening Ceremony: भारतीय दल का प्रतिनिधित्व पीवी सिंधु और हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह ने किया

पीवी सिंधु- मनप्रीत सिंह ने थामा तिरंगा

Twitter

भारतीय दल का प्रतिनिधित्व भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु और हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह ने किया. ये दोनों उद्घाटन समारोह में भारत के ध्वजवाहक थे. भारत ने इस बार 215 सदस्यों का दल कॉमनवेल्थ में उतारा है.

3. 10 मीटर का बुल आकर्षण का केंद्र

CWG 2022 Opening Ceremony: भारतीय दल का प्रतिनिधित्व पीवी सिंधु और हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह ने किया

10 मीटर का बुल आकर्षण का केंद्र

Twitter

इस पूरे उद्धाटन समारोह में एक 10 मीटर का बुल आकर्षण का केंद्र रहा. इस बुल के जरिए बर्मिंघम शहर के सालों के संघर्ष को दिखाया गया. इस बुल को इस तरह से तैयार किया गया था कि ये देखने में एकदम असली लग रहा था.

4. बर्मिंघम की मोटर इंडस्ट्री को ट्रिब्यूट

CWG 2022 Opening Ceremony: भारतीय दल का प्रतिनिधित्व पीवी सिंधु और हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह ने किया

बर्मिंघम की मोटर इंडस्ट्री को ट्रिब्यूट

AFP

ओपनिंग सेरेमनी में बर्मिंघम की मोटर इंडस्ट्री को भी सम्मानित किया गया. इसके लिए 5 दशकों की 72 गाड़ियों को स्टेज पर इक्टठा करके ब्रिटेन के झंडे का आरार बनाया गया. इनमें मिनी कूपर, लैंड रोवर से लेकर कई विंटेज गाड़ियां शामिल थीं.

5. मलाला ने दिया शिक्षा और शांति का संदेश

CWG 2022 Opening Ceremony: भारतीय दल का प्रतिनिधित्व पीवी सिंधु और हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह ने किया

मलाला ने दिया शिक्षा और शांति का संदेश

AFP

इस समारोह में पाकिस्तान की नोबल पुरस्कार विजेता मलाला युजफई ने खेलों में सभी खिलाड़ियों और एथलीट्स का स्वागत किया. मलाला ने स्टेज से अपने भाषण में शिक्षा और शांति का संदेश दिया.आपको बता दें कि मलाला सर्जरी के बाद से बर्मिंघम में ही रह रही हैं.

6. रोशनी में डूबा पूरा बर्मिंघम

CWG 2022 Opening Ceremony: भारतीय दल का प्रतिनिधित्व पीवी सिंधु और हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह ने किया

रशनी में डूबा पूरा बर्मिंघम

Twitter

कॉमनवेल्थ खेलों के उद्धाटन के साथ पूरा बर्मिंघम शहर रोशनी में डूबा हुआ नजर आया. नदी के ऊपर पुल से लेकर स्टेडियम तक हर जगह लाइटें लगाई गईं थी.

0

7. भारतीय दल ने जीता दिल

CWG 2022 Opening Ceremony: भारतीय दल का प्रतिनिधित्व पीवी सिंधु और हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह ने किया

भारतीय दल ने जीता दिल

Twitter

भारतीय दल ने इस समारोह में सभी का दिल जीत लिया. भारतीय दल ने जब एंट्री ली तो सबकी आखें तिरंगे पर जा टिकी. भारतीय सदस्यों ने बंद गले का गहरे नीले रंग का कोट पहना था और सभी के हाथ में एक-एक तिरंगा था.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

सत्ता से सच बोलने के लिए आप जैसे सहयोगियों की जरूरत होती है
मेंबर बनें
अधिक पढ़ें
×
×