ADVERTISEMENTREMOVE AD

IPL 2019: दिल्ली ने मुंबई को उसके घर में दी मात, 37 रन से जीता मैच

रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस पिछले सीजन में प्लेऑफ में भी नहीं पहुंच पाई थी.

Updated
story-hero-img
छोटा
मध्यम
बड़ा
Hindi Female

तीन बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को दिल्ली कैपिटल्स ने उसी के घर में हरा दिया. दिल्ली ने 37 रन से मैच जीत लिया है. दिल्ली ने 214 रनों का टारगेट दिया था, लेकिन मुंबई सिर्फ 176 रन ही बना सकी.

रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस पिछले सीजन में प्लेऑफ में भी नहीं पहुंच पाई थी. वहीं लीग के इतिहास में दिल्ली अब तक एक बार भी फाइनल तक नहीं पहुंच पाई है.

स्नैपशॉट
  • IPL Match-3: मुंबई इंडियंस vs दिल्ली कैपिटल्स
  • दिल्ली ने मुंबई पर 37 रन से जीत हासिल की
  • दिल्ली ने मुंबई को दिया 214 का लक्ष्य
  • जवाब में मुंबई ने बनाए सिर्फ 176 रन

MI vs DC Live Updates यहां देखिए

11:50 PM , 24 Mar

दिल्ली कैपिटल्स का जीत के साथ आगाज

रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस पिछले सीजन में प्लेऑफ में भी नहीं पहुंच पाई थी.

दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को उसी के घर में 37 रन से मात दे दी. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने 213 रन बनाए. जवाब में मुंबई इंडियंस सिर्फ 176 रन ही बना सके.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

ADVERTISEMENTREMOVE AD
11:45 PM , 24 Mar

युवराज सिंह फिफ्टी बनाकर आउट

मुंबई के लिए जीत मुश्किल हो गई है. टीम को जीत के लिए 11 गेंद पर 44 रन चाहिए. युवराज सिंह का आउट होना मुंबई के लिए बड़ा झटका है.

0
11:40 PM , 24 Mar

युवराज सिंह की फिफ्टी

युवराज सिंह फुल फॉर्म में हैं. 33 गेंद पर उन्होंने अर्धशतक पूरा कर लिया है. अब मुंबई की जीत उन्हीं के कंधों पर है. मुंबई को 15 गेंद पर 51 रन चाहिए.

11:35 PM , 24 Mar

बेन कटिंग 3 रन बनाकर आउट

मुंबई अपने टारगेट से अभी 61 रन दूर है. इससे पहले 22 गेंद रहते उसे एक और झटका लग गया. बेन 4 गेंद पर 3 रन बनाकर लपक लिए गए. कगिसो रबादा की गेंद पर ऋषभ पंत ने कैच पकड़ लिया.

16.2 ओवर में मुंबई इंडियंस का स्कोर- 153/7

ADVERTISEMENTREMOVE AD

Published: 24 Mar 2019, 6:35 PM IST
सत्ता से सच बोलने के लिए आप जैसे सहयोगियों की जरूरत होती है
मेंबर बनें
अधिक पढ़ें
×
×