ADVERTISEMENTREMOVE AD

धोनी के माता-पिता कोरोना पॉजिटिव, रांची के अस्पताल में भर्ती

दोनों का ऑक्सीजन लेवल स्टेबल बताया जा रहा है.

Updated
story-hero-img
छोटा
मध्यम
बड़ा
Hindi Female

भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के माता-पिता कोरोना पॉजिटिव आने के बाद रांची के अस्पताल में भर्ती हैं. दोनों को रांची के पल्स सुपरस्पेशिएलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उनका ऑक्सीजन लेवल स्टेबल बताया जा रहा है. न्यूज एजेंसी ANI ने ये जानकारी दी है.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

झारखंड में 22 से 29 अप्रैल तक लॉकडाउन

झारखंड सरकार ने भयानक कोरोना संकट को देखते हुए 22 से 29 अप्रैल तक लॉकडाउन का ऐलान कर दिया है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा,

“झारखंड में बढ़ते कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ना जरूरी है. इसलिए राज्य में ‘स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह’ को लेकर निर्णय लिया गया है. यह 22 अप्रैल सुबह 6 बजे से 29 अप्रैल सुबह 6 बजे तक लागू होगा. आप सभी से अपील है कृपया नियमों का कड़ाई से पालन करें.”

इस दौरान जरूरी सेवाओं को छोड़कर बाकी सभी दुकानें बंद रहेंगी. धार्मिक स्थल खुले होंगे लेकिन श्रद्धालुओं को दर्शन की अनुमति नहीं होगी.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

0
Published: 
सत्ता से सच बोलने के लिए आप जैसे सहयोगियों की जरूरत होती है
मेंबर बनें
अधिक पढ़ें
×
×