ADVERTISEMENTREMOVE AD

देखिए मैक्सवेल और साहा का बिग शो, बनाया IPL 10 का सबसे बड़ा स्कोर

मुंबई के गेंदबाजों को साहा और मैक्सवेल की ये ताबड़तोड़ पारियां लंबे समय तक याद रहेंगी

Updated
story-hero-img
i
छोटा
मध्यम
बड़ा
Hindi Female

मुंबई के खिलाफ करो या मरो वाले मुकाबले में पंजाब के बल्लेबाजी क्रम ने कमाल कर दिया और इस सीजन का सबसे बड़ा स्कोर बनाया. पंजाब ने मुंबई के खिलाफ 20 ओवर में 230/3 का स्कोर बनाया जो अब तक आईपीएल 2017 का सबसे बड़ा स्कोर है.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

पहले बल्लेबाजी शुरुआत में मार्टिन गप्टिल ने कमाल दिखाया और सिर्फ 18 गेंदों में 36 रन ठोक दिए. अपनी इस पारी में गप्टिल ने 5 चौके और 1 छक्का लगाया. देखिए गप्टिल की पारी...

गप्टिल के आउट होने के बाद पंजाब के कप्तान ग्लेन मैक्सवेल ने क्रीज पर आते ही धमाल मचा दिया. मैक्सवेल ने मुंबई के सबसे अनुभवी गेंदबाज हरभजन सिंह के एक ओवर में 21 रन बनाए. मैक्सवेल ने सिर्फ 21 गेंदों में 47 रन बनाए. अपनी इस पारी में उन्होंने 5 छक्के और 2 चौके लगाए.

पंजाब के लिए इस मैच में ओपनिंग पर उतरे ऋद्धिमान साहा ने पंजाब के लिए सबसे बड़ी पारी खेली. साहा पूरे 20 ओवर तक क्रीज पर डटे रहे. साहा ने 55 गेंदों पर 93 रन बनाए. अपनी इस पारी में उन्होंने 11 चौके और 3 छक्के लगाए.

आईपीएल से जुड़ी सभी खबरों के लिए हमारी माइक्रोसाइट पर आइए...

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

0
Published: 
सत्ता से सच बोलने के लिए आप जैसे सहयोगियों की जरूरत होती है
मेंबर बनें
अधिक पढ़ें
×
×