ADVERTISEMENTREMOVE AD

12 सितंबर को Apple का लाॅन्च इवेंट, क्या आने वाला है iPhone 8?

कंपनी तीन नए डिवाइस- iPhone 7 और 7 Plus के अपडेटेड वर्जन के साथ iPhone 8 को लॉन्‍च कर सकती है.

Published
story-hero-img
i
छोटा
मध्यम
बड़ा
Hindi Female

Apple के अगले फ्लैगशिप डिवाइस iPhone 8 को 12 सितंबर को लॉन्‍च करने जा रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी तीन नए डिवाइस- iPhone 7 और 7 Plus के अपडेटेड वर्जन के साथ iPhone 8 को लॉन्‍च कर सकती है. आईफोन 7 के अपडेटेड वर्जन को iPhone 7S और iPhone 7S Plus का नाम दिया जाएगा.

फोर्ब्‍स की रिपोर्ट के मुताबिक iPhone 8 का मॉडल सैमसंग के गैलेक्‍सी एस8 और गैलेक्‍सी एस8 प्‍लस से मिलता जुलता है. इसके शेप को चारों ओर से 4एमएम कम किया गया है और इसमें एक रिअर कैमरा भी दिया गया है.

माना जा रहा है कि आईफोन 8 एक बेजेल-कम डिस्प्ले होगा, और पहली बार फोन से होम बटन गायब हो जाएगा. iPhone 7S और iPhone 7S Plus के अपडेटेड वर्जन में वायरलेस चार्जिंग फीचर को शामिल किया जा सकता है.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

iPhone के दामों में गिरावट

लॉन्चिंग से पहले ही कंपनी के मौजूदा iPhone के दामों में गिरावट आ गई है.

देश के प्रमुख ई-कॉमर्स पोर्टल पर सस्ते iPhone बेचने की होड़ लगी हुई है. ई-कॉमर्स वेबसाइट पेटीएम मॉल पर iPhone 7, iPhone 7 Plus, iPhone 6 और iPhone 6S पर 15,000 रुपये तक की छूट मिल रही है.

हालांकि पेटीएम मॉल का कहना है कि ये आॅफर लिमिटेड यानी कुछ वक्त के लिए ही है.

0

एक नजर डालिए फोन पर मिल रही छूट पर-

मॉडल-                                   कलर-                 दाम-                 एमआरपी (छूट)

  • iPhone 7 (256GB)-         रोज गोल्ड-           60,898-         80,000 (24 फीसदी डिस्काउंट और 10,500 कैशबैक)
  • iPhone 7 (256GB)-         ब्लैक-                 62,099
  • iPhone 7 (256GB)-         जेट ब्लैक-           50,398
  • iPhone 7 Plus (32GB)-   गोल्ड-                 51,399-         72,000 (41 फीसदी डिस्काउंट और 10,500 कैशबैक)
  • iPhone 7 Plus (32GB)-   सिल्वर-               51,370-         72,000
  • iPhone 7 Plus (128GB)- गोल्ड-                 57,599-         82,000 (15 फीसदी डिस्काउंट और 12,000 कैशबैक)
  • iPhone 7 Plus (256GB)- ब्लैक-                 68,999
  • iPhone 6 (32GB)-           ग्रे-                     21,685           (मौजूदा कीमत 27,685 पर 6000 कैशबैक)
  • iPhone 6S Plus (16GB)- सिल्वर-               37,299-         72,000 (41 फीसदी डिस्काउंट और 5,000 कैशबैक)
  • iPhone 6S Plus (16GB)- गोल्ड-                 38,299

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

सत्ता से सच बोलने के लिए आप जैसे सहयोगियों की जरूरत होती है
मेंबर बनें
अधिक पढ़ें
×
×