ADVERTISEMENTREMOVE AD

गुजरात सरकार में इन 20 मंत्रियों ने ली शपथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री, एनडीए शासित 18 राज्यों के मुख्यमंत्री समेत कई दिग्गज शामिल हुए.

Updated
छोटा
मध्यम
बड़ा
ADVERTISEMENTREMOVE AD

गुजरात में मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल के नेतृत्व में बीजेपी ने नई सरकार बनाई. गांधीनगर के सचिवालय मैदान में सीएम रूपाणी सहित 20 मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली. इसमें 9 कैबिनेट मंत्री और 10 राज्य मंत्री हैं.

इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री, एनडीए शासित 18 राज्यों के मुख्यमंत्री समेत कई दिग्गज शामिल हुए.

कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ लेने वालों में भूपेंद्र सिंह चूडासमा, आर.सी. फाल्दू, कौशिक पटेल, सौरभ पटेल, वेस्ताभाई वसावा, विठ्ठलभाई, रदड़िया, दिलीप कुमार ठाकोर और ईश्वरभाई परमार शामिल हैं.

राज्य मंत्री के रूप में शपथ लेने वालों में प्रदीप सिंह जडेजा, पार्थभाई पटेल, जयद्रथ सिंह परमार, नानूभाई पटकर, रमनलाल नानूभाई पटकर, पुरषोत्तम भाई सोलंकी, ईश्वर सिंह पटेल, गोपाल भाई अहीर, किशोर खनानी, बचूभाई मगनभाई खाबड और विभावरी दवे शामिल हैं.

0

किस मंत्री के पास कितनी संपत्ति

  • मुख्यमंत्री विजय रूपाणी- 9.09 करोड़
  • डिप्टी सीएम नितिन पटेल- 8.49 करोड़
  • कैबिनेट मंत्री आरसी फलदू- 1.43 करोड़
  • कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह चुडासमा- 8.23 करोड़
  • कैबिनेट मंत्री कौशिक पटेल- 5.34 करोड़
  • कैबिनेट मंत्री सौरभ पटेल- 123 करोड़
  • कैबिनेट मंत्री गणपत सिंह वासवा- 3.11 करोड़
  • कैबिनेट मंत्री जयेश भाई विट्ठलभाई- 28.53 करोड़
  • कैबिनेट मंत्री दिलीप कुमार ठाकोर- 6.18 करोड़
  • कैबिनेट मंत्री ईश्वरभाई रमणभाई- 1.63 करोड़
  • राज्य मंत्री प्रदीपसिंह जडेजा- 4.55 करोड़
  • राज्य मंत्री प्रभात भाई सवाभाई- 2.85 करोड़
  • राज्य मंत्री पुरुषोत्तम भाई- 45.99 करोड़
  • राज्य मंत्री बच्चूभाई खाबड़- 35.45 लाख
  • राज्य मंत्री जयद्रथ सिंह- 4.26 करोड़
  • राज्य मंत्री ईश्वरसिंह ठाकोर- 2.88 करोड़
  • राज्य मंत्री वसनभाई गोपालभाई- 3.15 करोड़
  • राज्य मंत्री विभावरी दवे- 3.95 करोड़
  • राज्य मंत्री रमणलाल पाटकर- 75.56 लाख
  • राज्य मंत्री किशोर कनानी- 2.21 करोड़

99 सीटें जीतकर बीजेपी को बहुमत

विजय रूपाणी और नितिन पटेल 22 दिसंबर को केंद्रीय पर्यवेक्षकों- वित्त मंत्री अरुण जेटली और पार्टी महासचिव सरोज पांडे की मौजूदगी में बीजेपी विधायक दल के नेता और उपनेता चुने गये थे. बीजेपी ने हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में 182 सदस्यीय सदन में 99 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया था.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: 
सत्ता से सच बोलने के लिए आप जैसे सहयोगियों की जरूरत होती है
मेंबर बनें
अधिक पढ़ें
×
×