ADVERTISEMENTREMOVE AD

मास्क नहीं पहनने के क्या क्या बहाने... खुद सुनिए

महाराष्ट्र में कोरोनोवायरस के बढ़ते मामलों के कारण यहां एक बार फिर लॉकडाउन के बारे में सोचा जा रहा है

Published
छोटा
मध्यम
बड़ा
ADVERTISEMENTREMOVE AD

वीडियो एडिटर: वीरू कृष्ण मोहन

कैमरापर्सन: संजॉय देब

महाराष्ट्र में कोरोनोवायरस के बढ़ते मामलों के कारण यहां एक बार फिर लॉकडाउन के बारे में सोचा जा रहा है, लेकिन मुंबई के स्थानीय लोगों पर इसका शायद ही असर देखने को मिल रहा है. मुंबई की गलियों में जाने पर आपको आश्चर्य होगा और आप ये सवाल करने को मजबूर हो जाएंगे - क्या कोरोनोवायरस अभी भी वास्तविकता में है?

0

क्विंट ने मुंबई की सड़कों पर जाकर वहां के लोगों से बात की कि वे मास्क क्यों नहीं पहनते हैं. अधिकतर लोगों का कहना है कि गर्मी की वजह से वो इसे उतार कर रख देते हैं.

कुछ लोग मानते हैं कि COVID-19 एक धोखा है और मास्क पहनने की कोई जरूरत नहीं है. उनका मानना ​​है कि लोग मास्क केवल इसलिए पहन रहे हैं क्योंकि उन्हें मजबूर किया जा रहा है और अगर उनके पास नहीं होगा तो जुर्माना लगाया जाएगा.

उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता अजीत पवार ने रविवार, 22 नवंबर को कहा कि सबसे बुरी तरह प्रभावित राज्यों में से एक महाराष्ट्र में अगले सात से आठ दिनों में लॉकडाउन का फैसला लिया जाएगा.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

सत्ता से सच बोलने के लिए आप जैसे सहयोगियों की जरूरत होती है
मेंबर बनें
अधिक पढ़ें
×
×