ADVERTISEMENTREMOVE AD

न रिपब्लिक,न आजतक, ज्यादा देखा जाता है NDTV-TRP स्कैम के बीच सर्वे

प्रश्नम नाम के इस डेटा कलेक्शन स्टार्टअप ने चार हिंदी राज्यों में किया सर्वे

Updated
भारत
2 min read
story-hero-img
i
छोटा
मध्यम
बड़ा
Hindi Female

न्यूज चैनलों में टीआरपी को लेकर रेस और उसके लिए किसी भी हद तक जाने का जुनून का खुलासा मुंबई पुलिस कर चुकी है. लेकिन अब एक एजेंसी का सर्वे सामने आया है, जिसने कुछ राज्यों में लोगों से बातचीत के आधार पर बताया है कि कौन सा न्यूज चैनल सबसे ज्यादा देखा जाता है. 'प्रश्नम' नाम के इस डेटा कलेक्शन स्टार्टअप के मुताबिक तमाम टीवी चैनलों में लोगों की पहली पसंद एनडीटीवी है. जिसके बाद तमाम बड़े चैनलों का नाम आता है.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

ये सर्वे देश के 4 राज्यों बिहार, झारखंड, राजस्थान और मध्य प्रदेश में किया गया. कंपनी की तरफ से बताया गया है कि ये सर्वे 9 अक्टूबर को सिर्फ 1 घंटे में किया गया. जिसमें कुल 133 जिलों की 654 विधानसभाओं के 25744 लोगों ने हिस्सा लिया. जवाब देने वालों में 35 फीसदी महिलाएं और 65 फीसदी पुरुष शामिल थे.

क्या रहा नतीजा?

  • सर्वे में कुल 23% लोगों ने कहा कि वो एनडीटीवी देखते हैं
  • 21% लोगों ने कहा कि वो आज तक और रिपब्लिक टीवी देखते हैं
  • 11% लोगों ने इंडिया टीवी का नाम लिया
  • 23% ऐसे लोग थे, जिन्होंने कहा कि वो न्यूज के लिए लोकल चैनल देखते हैं
0

अब अगर राज्यों के हिसाब से बात करें तो बिहार और झारखंड में एनडीटीवी देखने वाले लोगों की संख्या सबसे ज्यादा रही. वहीं सर्वे के मुताबिक आज तक चैनल को मध्य प्रदेश और राजस्थान के लोग ज्यादा देखते हैं. हालांकि बिहार में लोगों की पहली पंसद लोकल न्यूज चैनल हैं और उनके बाद एनडीटीवी का नंबर आता है. मध्य प्रदेश और राजस्थान में आज तक न्यूज चैनल के बाद दूसरे नंबर पर लोगों ने एनडीटीवी को ही पसंद किया. राज्यों के हिसाब से अगर देखें तो-

बिहार

  • 23 फीसदी लोगों ने कहा कि वो एनडीटीवी देखते हैं
  • 22 फीसदी ने कहा कि रिपब्लिक भारत देखते हैं
  • 18 फीसदी लोगों ने आज तक को अपनी पंसद बताया
  • 11 फीसदी ने इंडिया टीवी को चुना
  • 26 फीसदी लोगों ने कहा कि वो अन्य लोकल चैनल ही देखते हैं

राजस्थान

  • आज तक - 25%
  • एनडीटीवी इंडिया - 23%
  • रिपब्लिक भारत - 22%
  • इंडिया टीवी - 12%
  • अन्य लोकल चैनल - 19%

झारखंड

  • एनडीटीवी इंडिया - 24%
  • रिपब्लिक भारत - 20%
  • आज तक - 19%
  • इंडिया टीवी- 10%
  • अन्य लोकल चैनल- 27%

मध्य प्रदेश

  • आज तक - 26%
  • एनडीटीवी इंडिया - 23%
  • रिपब्लिक भारत - 20%
  • इंडिया टीवी- 13%
  • अन्य लोकल चैनल- 18%

प्रश्नम की तरफ से बताया गया है कि उनका ये सर्वे सिर्फ 4 ही राज्यों को लेकर है, जबकि रेटिंग एजेंसी BARC देशभर के सैंपल इकट्ठा करती है और फिर चैनलों को टीआरपी दी जाती है. पूरे देश में करीब 44 हजार लोगों का सैंपल लिया जाता है.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: 
सत्ता से सच बोलने के लिए आप जैसे सहयोगियों की जरूरत होती है
मेंबर बनें
अधिक पढ़ें
×
×