ADVERTISEMENTREMOVE AD

Chandra Grahan: जानिए चंद्र ग्रहण और उपच्छाया चंद्रग्रहण में अंतर

जब सूर्य और चंद्रमा के बीच पृथ्वी आ जाती है तो सूर्य की पूरी रोशनी चंद्रमा पर नहीं पड़ती है. 

story-hero-img
i
छोटा
मध्यम
बड़ा
Hindi Female

5 जुलाई को गुरु पूर्णिमा भी है. यह लगातार तीसरा साल है, जब गुरु पूर्णिमा के दिन चंद्र ग्रहण लगने वाला है. इससे पहले 2019 और 2018 में भी गुरु पूर्णिमा के ही दिन चंद्र ग्रहण लगा था.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

इस साल जून के महीने में देशभर के लोगों को एक साथ दो ग्रहण देखने को मिले. जून के महीने की शुरुआत में सबसे पहले 5 जून को चंद्र ग्रहण लगा था. इसके बाद 21 जून को सूर्य ग्रहण लगा था और सभी लोगों द्वारा टीवी पर इसे देखा भी गया था.

0

उपच्छाया ग्रहण क्या है

5 जुलाई को लगने वाला ग्रहण उपच्छाया चंद्र ग्रहण है. उपच्छाया ग्रहण को वास्तविक चंद्र ग्रहण नहीं माना जाता है. हर चंद्र ग्रहण के शुरू होने से पहले चंद्रमा धरती की उपच्छाया में अवश्य प्रवेश करता है, जिसे चंद्र मालिन्य कहा जाता है. उसके बाद ही चंद्रमा धरती की वास्तविक छाया में प्रवेश करता है, तभी उसे चंद्रग्रहण कहते हैं.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

क्या होता है चंद्रग्रहण?

जब सूर्य और चंद्रमा के बीच पृथ्वी आ जाती है तो सूर्य की पूरी रोशनी चंद्रमा पर नहीं पड़ती है. इसे चंद्रग्रहण कहते हैं. जब सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा एक सरल रेखा में होते हैं तो चंद्रग्रहण की स्थिति होती है. चंद्रग्रहण हमेशा पूर्णिमा की रात में ही होता है. एक साल में अधिकतम तीन बार पृथ्वी के उपछाया से चंद्रमा गुजरता है, तभी चंद्रग्रहण लगता है.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

जानिए 2020 में कितने लग रहे ग्रहण

  • पहला ग्रहण: 10-11 जनवरी, चंद्र ग्रहण (लग चुका है)
  • दूसरा ग्रहण: 5 जून, च्रद्र ग्रहण (लग चुका है)
  • तीसरा ग्रहण: 21 जून को होगा, यह सूर्य ग्रहण (लग चुका है)
  • चौथा ग्रहण: 05 जुलाई को होगा, यह चंद्र ग्रहण होगा, जो अगले महीने में लगेगा.
  • पांचवा ग्रहण: 30 नवंबर को लगेगा, यह चंद्र ग्रहण होगा
  • छठा ग्रहण: 14 दिसंबर को लगेगा, यह सूर्य ग्रहण होगा

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

सत्ता से सच बोलने के लिए आप जैसे सहयोगियों की जरूरत होती है
मेंबर बनें
अधिक पढ़ें
×
×