ADVERTISEMENTREMOVE AD

Magh Gupt Navratri 2022: माघ माह के गुप्त नवरात्रि कब से,जानें घटस्थापना मुहूर्त

Magh Gupt Navratri: गुप्त नवरात्रि में तंत्र-मंत्र और सिद्धि प्राप्त करने का विषेश महत्व माना गया है.

story-hero-img
i
छोटा
मध्यम
बड़ा
Hindi Female

Magh Gupt Navratri 2022: हिंदी पंचांग के अनुसार, एक साल में चार नवरात्र पड़ते है. इनमें दो गुप्त नवरात्रि होते है जिन्हें माघ और आषाढ़ के महीने में मनाया जाता है. वहीं, दूसरे दो नवरात्र चैत्र और अश्विन के महीने में मनाए जाते है.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

इस साल माघ महीने के गुप्त नवरात्रि 2 फरवरी से प्रारंभ हो रहें हैं जो 10 फरवरी को समाप्त होंगे. गुप्त नवरात्रि के नौ दिनों तक देवियों की पूजा की जाती है.

मान्यता है कि गुप्त नवरात्रि में अपनी मनोकामनाएं गुप्त रखनी चाहिए. गुप्त नवरात्रि में तंत्र-मंत्र और सिद्धि प्राप्त करने का विषेश महत्व माना गया है.

0

Magh Gupt Navratri: घटस्थापना मुहूर्त

  • माघ घटस्थापना बुधवार, 2 फरवरी, 2022 के दिन

  • घटस्थापना मुहूर्त - 07:09 AM से 08:31 AM

  • प्रतिपदा तिथि प्रारम्भ - 01 फरवरी, 2022 को 11:15 AM बजे से

  • प्रतिपदा तिथि समाप्त - 02 फरवरी, 2022 को 08:31 AM बजे तक

ADVERTISEMENTREMOVE AD

गुप्त नवरात्रि तिथि

  • 2 फरवरी को द्वितीया तिथि, मां शैलपुत्री और ब्रह्मचारणी की पूजा की जाएगी.

  • 3 फरवरी को तृतीया तिथि, मां दुर्गा के चंद्रघंटा स्वरूप की पूजा की जाएगी.

  • 4 फरवरी को चतुर्थी तिथि, मां दुर्गा के कुष्मांडा स्वरूप की पूजा की जाएगी.

  • 5 फरवरी को पंचमी तिथि, मां दुर्गा के स्कंदमाता स्वरूप की पूजा की जाएगी.

  • 6 फरवरी को षष्ठी तिथि, मां दुर्गा के कात्यायनी स्वरूप की पूजा की जाएगी.

  • 6 फरवरी को सप्तमी तिथि, मां दुर्गा के कात्यायनी स्वरूप की पूजा की जाएगी.

  • 7 फरवरी को सप्तमी तिथि, मां दुर्गा के काली स्वरूप की पूजा की जाएगी.

  • 8 फरवरी को अष्टमी तिथि, मां दुर्गा के महा गौरी स्वरूप की पूजा की जाएगी.

  • 9 फरवरी को नवमी तिथि, मां दुर्गा के सिद्धिदात्री स्वरूप की पूजा की जाएगी.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: 
सत्ता से सच बोलने के लिए आप जैसे सहयोगियों की जरूरत होती है
मेंबर बनें
अधिक पढ़ें
×
×