ADVERTISEMENTREMOVE AD

नवरात्र 2018: जानें किस तारीख को होगी देवी के किस रूप की पूजा 

नवरात्र के 9 दिनों पर मां दुर्गा के 9 रूपों को पूजा जाता है

story-hero-img
i
छोटा
मध्यम
बड़ा
Hindi Female

इस साल शारदीय नवरात्र की शुरुआत 10 अक्टूबर, बुधवार से हो रही है. इस त्योहार में लोग 9 दिनों तक देवी दुर्गा के 9 रूपों की पूजा करते हैं. इसके बाद 19 अक्टूबर को विजयदशमी का त्योहार मनाया जाएगा.

नवरात्र में 9 दिनों तक देश के हर भाग में लोग देवी दुर्गा की पूजा करते हैं. ये 9 दिन बहुत शुभ माने जाते हैं. कुछ श्रद्धालु पूरे 9 दिन तक व्रत रखते हैं. गुजरात में नवरात्र के दौरान रंग-बिरंगे कपड़े पहनकर डांडिया और गरबा खेलने का चलन है. मुंबई और कुछ पश्चिमी राज्यों में ‘डिस्को डांडि‍या’ और मॉडर्न गरबा ने अब अपनी अलग जगह बना ली है.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

उत्तर भारत में नवरात्र पर रामलीला का आयोजन किया जाता है. देश के कई भागों में लोग इस दौरान लोग मांस-मदिरा आदि से दूर रहते हैं.

नवरात्र के 9 दिन

नवरात्र के 9 दिनों में मां दुर्गा के सभी 9 रूपों को पूजा जाता है. सभी 9 दिनों के लिए खास 9 रंग बताए गए हैं और कुछ लोग उन्‍हीं रंगों के हिसाब से कपड़े पहनते हैं. ये रंग हैं हरा, नीला, लाल, नारंगी, पीला, नील, गुलाबी, बैंगनी और सुनहरा.

किस दिन देवी के किस रूप की पूजा

  • पहला दिन (10 अक्टूबर, 2018): इस दिन माता शैलपुत्री का पूजन होता है
  • दूसरा दिन (11 अक्टूबर, 2018): इस दिन माता ब्रह्मचारिणी का पूजन होता है
  • तीसरा दिन (12 अक्टूबर, 2018): इस दिन माता चंद्रघंटा का पूजन होता है
  • चौथा दिन (13 अक्टूबर, 2018): इस दिन माता कूष्मांडा का पूजन होता है
  • पांचवा दिन (14 अक्टूबर, 2018): इस दिन माता स्कंदमाता का पूजन होता है
  • छठा दिन (15 अक्टूबर, 2018): इस दिन माता कात्यायनी का पूजन होता है
  • सातवां दिन (16 अक्टूबर, 2018): इस दिन माता कालरात्रि का पूजन होता है
  • आठवां दिन (17 अक्टूबर, 2018): इस दिन माता महागौरी का पूजन होता है
  • नौवां दिन (18 अक्टूबर, 2018): इस दिन माता सिद्धिदात्री का पूजन होता है
  • दसवां दिन: दशहरा (19 अक्टूबर, 2018)
0

दशहरा का महत्त्व

दशहरा बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है. ऐसा माना जाता है कि इस दिन राम ने अपनी पत्नी सीता का हरण करने वाले रावण का वध किया था. दशहरे के दिन रावण का पुतला जलाया जाता है. जगह-जगह बड़ी तादाद में लोग इसे देखने के लिए जमा होते हैं. इस दिन बच्चों को रामायण के कई किरदार, जैसे राम, हनुमान, वानर सेना, आदि के कपड़े पहनाकर सजाया जाता है.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: 
सत्ता से सच बोलने के लिए आप जैसे सहयोगियों की जरूरत होती है
मेंबर बनें
अधिक पढ़ें
×
×