ADVERTISEMENTREMOVE AD

Ramadan 2020: दुनिया भर में रोजे के कितने घंटे?

रमजान में उपवास घंटे भी पूरे महीने में कुछ मिनटों में बदल जाते हैं.

story-hero-img
i
छोटा
मध्यम
बड़ा
Hindi Female

रमजान का पाक महीना शुरू हो चुका है. इस्लामी कैलेंडर के नौवें महीने में रमजान मनाया जाता है. इसे मौसम-ए-बहार या नेकियों का महीना नाम से भी जाना जाता है. रमजान के आखिरी दिन मुस्लिम धर्म का सबसे पड़ा त्योहार ईद-उल-फितर मनाया जाता है. इसे मीठी ईद भी कहते हैं.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

रोजा रखने के लिए सूर्योदय से पहले सहरी खाई जाती है और पूरे दिन ना कुछ खाया जाता है और ना ही पिया जाता है. सूरज ढलने के बाद मगरिब की आजान होने पर रोजा खोला जाता है, जिसे इफ्तार कहते हैं. जो लोग रोजा रखते हैं वे 5 वक्त की नमाज भी अदा करते हैं.

0

पिछले साल, दुनिया भर में रोजे के घंटे 11 से 20 तक थे, इसी समय को 2020 में माना जा रहा है. क्योंकि रोज सूरज के उगने और ढलने के समय में अंतर होता है. लिहाजा रोजे के समय में भी पूरे महीने में कुछ मिनटों का अंतर आता रहता हैं. महीने के अंत तक कुछ देशों में शुरुआत की तुलना में दिन थोड़ा लंबा होगा और दूसरों में कम होगा.

नीचे दुनिया भर के शहरों में रोजे के घंटों की संख्या का अनुमान लगाया गया है. वास्तविक रोजे के घंटे और समय दिन के मुताबिक अलग-अलग होंगे साथ ही गणना के तरीके भी अलग होंगे.

ADVERTISEMENTREMOVE AD
  • नुक, ग्रीनलैंड: 20 घंटे
  • ओस्लो, नॉर्वे: 20 घंटे
  • हेलसिंकी, फिनलैंड: 20 घंटे
  • स्टॉकहोम, स्वीडन: 19 घंटे
  • बर्लिन, जर्मनी: 19 घंटे
  • ओटावा, कनाडा: 19 घंटे
  • कोपेनहैगन, डेनमार्क: 18.5 घंटे
  • वारसॉ, पोलैंड: 18.5 घंटे
  • लंदन, यूके: 18.5 घंटे
  • अस्ताना, कजाकिस्तान: 18.5 घंटे
  • ब्रुसेल्स, बेल्जियम: 18 घंटे
  • ज्यूरिख, स्विट्जरलैंड: 18 घंटे
  • बुखारेस्ट, रोमानिया: 17.5 घंटे
  • मॉस्को, रूस: 17 घंटे
  • पेरिस, फ्रांस: 17 घंटे
  • रोम, इटली: 17 घंटे
  • काबुल, अफगानिस्तान: 17 घंटे
  • मद्रिद, स्पेन: 16.5 घंटे
  • लिस्बन, पुर्तगाल: 16.5 घंटे
  • एथेंस, ग्रीस: 16.5 घंटे
  • बीजिंग, चीन: 16.5 घंटे
  • वाशिंगटन, डीसी, यूएस: 16 घंटे
  • प्योंगयेंग, नार्थ कोरिया: 16.5 घंटे
  • अंकारा, तुर्की: 16.5 घंटे
  • टोक्यो, जापान: 16 घंटे
  • राबत, मोरक्को: 16 घंटे
  • इस्लामाबाद, पाकिस्तान: 16 घंटे
  • तेहरान, ईरान: 16 घंटे
  • बगदाद, इराक: 16 घंटे
  • बेयरूत, लेबनान: 16 घंटे
  • डमस्कस, सीरिया: 16 घंटे
  • काहिरा, मिस्र: 15.5 घंटे
  • पूर्वी जेरूसलम, फिलिस्तीन पर कब्जा: 15.5 घंटे
  • कुवैत सिटी, कुवैत: 15.5 घंटे
  • ग़ाज़ा सिटी, फिलिस्तीन: 15.5 घंटे
  • नई दिल्ली, भारत: 15 घंटे
  • हांगकांग: 15 घंटे
  • ढाका, बांग्लादेश: 15 घंटे
  • मस्कट, ओमान: 15 घंटे
  • रियाद, सऊदी अरब: 15 घंटे
  • दोहा, कतर: 15 घंटे
  • दुबई, यूएई: 15 घंटे
  • खार्तूम, सूडान: 14.5 घंटे
  • एडन, यमन: 14 घंटे
  • अदीस अबाबा, इथियोपिया: 14 घंटे
  • कोलंबो, श्रीलंका: 14 घंटे
  • बैंकॉक, थाईलैंड: 14 घंटे
  • कुआलालंपुर, मलेशिया: 13.5 घंटे
  • सिंगापुर: 13.5 घंटे
  • लुआंडा, अंगोला: 13 घंटे
  • जकार्ता, इंडोनेशिया: 13 घंटे
  • नैरोबी, केन्या: 13 घंटे
  • ब्रासीलिया, ब्राजील: 12.5 घंटे
  • हरारे, जिम्बाब्वे: 12.5 घंटे
  • प्रिटोरिया, दक्षिण अफ्रीका: 12 घंटे
  • वेलिंगटन, न्यूजीलैंड: 11.5 घंटे
  • मेंडोज़ा, अर्जेंटीना: 11.5 घंटे
  • केप टाउन, दक्षिण अफ्रीका: 11.5 घंटे
  • कैनबरा, ऑस्ट्रेलिया: 11.5 घंटे
  • सैंटियागो, चिली: 11.5 घंटे

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

सत्ता से सच बोलने के लिए आप जैसे सहयोगियों की जरूरत होती है
मेंबर बनें
अधिक पढ़ें
×
×