ADVERTISEMENTREMOVE AD

Ramzan Time Table 2020: जानें सहरी और इफ्तार का सही समय

सूरज ढलने के बाद मगरिब की अजान होने पर रोजा खोला जाता है, जिसे इफ्तार कहते हैं. 

story-hero-img
i
छोटा
मध्यम
बड़ा
Hindi Female

रमजान का महीना शुरू हो गया है. रमजान के महीने में लोग 30 दिनों तक रोजे रखते हैं. इसे मौसम-ए-बहार या नेकियों का महीना नाम से भी जाना जाता है. रोजा रखने के लिए सूर्योदय से पहले सेहरी खाई जाती है. इसके बाद पूरे दिन कुछ भी खाया-पिया नहीं जाता है. सूरज ढलने के बाद मगरिब की अजान होने पर रोजा खोला जाता है, जिसे इफ्तार कहते हैं.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

लोग रमजान पर एक-दूसरे को शुभकामनाएं भी देते हैं. रोजा रखने और खोलने का समय लोगों के लिए बहुत अहम होता है. इसलिए हम आपको रोजा रखने और खोलेने के समय के बारे में जानकारी दे रहे हैं.

Ramadan Time Table 2020: रोजा रखने और खोलने का समय

DaySeharDhuhrAsrIftarIsha
26, Sun4:20 AM12:19 PM3:53 PM6:54 PM8:18 PM
27, Mon4:19 AM12:19 PM3:53 PM6:54 PM8:19 PM
28, Tue4:18 AM12:19 PM3:53 PM6:55 PM8:20 PM
29, Wed4:17 AM12:19 PM3:53 PM6:55 PM8:21 PM
30, Thu4:15 AM12:18 PM3:53 PM6:56 PM8:21 PM
01, Fri4:14 AM12:18 PM3:53 PM6:57 PM8:22 PM
02, Sat4:13 AM12:18 PM3:53 PM6:57 PM8:23 PM
03, Sun4:12 AM12:18 PM3:52 PM6:58 PM8:24 PM
04, Mon4:11 AM12:18 PM3:52 PM6:58 PM8:25 PM
05, Tue4:10 AM12:18 PM3:52 PM6:59 PM8:26 PM
06, Wed4:09 AM12:18 PM3:52 PM7:00 PM8:26 PM
07, Thu4:08 AM12:18 PM3:52 PM7:00 PM8:27 PM
08, Fri4:07 AM12:18 PM3:52 PM7:01 PM8:28 PM
09, Sat4:06 AM12:18 PM3:52 PM7:01 PM8:29 PM
10, Sun4:05 AM12:18 PM3:52 PM7:02 PM8:30 PM
11, Mon4:05 AM12:18 PM3:52 PM7:03 PM8:31 PM
12, Tue4:04 AM12:18 PM3:52 PM7:03 PM8:32 PM
13, Wed4:03 AM12:18 PM3:52 PM7:04 PM8:32 PM
14, Thu4:02 AM12:18 PM3:51 PM7:04 PM8:33 PM
15, Fri4:01 AM12:18 PM3:51 PM7:05 PM8:34 PM
16, Sat4:00 AM12:18 PM3:51 PM7:06 PM8:35 PM
17, Sun4:00 AM12:18 PM3:51 PM7:06 PM8:36 PM
18, Mon3:59 AM12:18 PM3:51 PM7:07 PM8:37 PM
19, Tue3:58 AM12:18 PM3:51 PM7:07 PM8:37 PM
20, Wed3:57 AM12:18 PM3:51 PM7:08 PM8:38 PM
21, Thu3:57 AM12:18 PM3:51 PM7:09 PM8:39 PM
22, Fri3:56 AM12:18 PM3:51 PM7:09 PM8:40 PM
23, Sat3:55 AM12:18 PM3:51 PM7:10 PM8:41 PM
24, Sun3:55 AM12:18 PM3:51 PM7:10 PM8:41 PM
25, Mon3:54 AM12:18 PM3:51 PM7:11 PM8:42 PM
0

कब से शुरू है रमजान 2020?

इस साल रमजान की शुरुआत 23 अप्रैल से हो रही है, जो 23 मई तक चलेंगे. रमजान का महीना खत्म होने के साथ ही ईद का त्योहार मनाया जाता है. इस त्योहार को ईद या ईद-उल-फितर भी कहा जाता है. इस साल ईद 24 मई को मनाई जाएगी. हालांकि, ईद की तारीख चांद दिखने की तारीख पर भी निर्भर करती है.

Ramadan के बाद मनाई जाएगी ईद-उल-फितर

मुस्लिम धर्म में ऐसा माना गया है कि पैगम्बर हजरत मुहम्मद ने बद्र के युद्ध में विजय हासिल की थी और इसी खुशी में ईद उल-फितर या मीठी ईद मनाई जाती है. पहली बार ईद उल-फितर 624 ईस्वी में मनाई गई थी. इस दिन मीठे पकवान खास तौर से मीठी सेवइयां बनाई जाती हैं. दान देकर अल्लाह को याद किया जाता है और इस दान को ही फितरा कहा जाता है.

लोग गले मिलकर एक-दूसरे को ईद की शुभकामनाएं देते हैं. इस दिन खासतौर पर मुस्लिम लोग नए कपड़े पहनते हैं. लोग नमाज पढ़ते हैं और अल्लाह से सुख-शांति, बरकत के लिए दुआएं मांगते हैं.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: 
सत्ता से सच बोलने के लिए आप जैसे सहयोगियों की जरूरत होती है
मेंबर बनें
अधिक पढ़ें
×
×