ADVERTISEMENTREMOVE AD

Vivah Panchami 2023: मार्गशीर्ष मास विवाह पंचमी कब हैं, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि व महत्व

Vivah Panchami 2023: इस दिन लोग घरों में भगवान राम व माता सीता का विधि-विधान से पूजा करते हैं. इस साल विवाह पंचमी आज 17 दिसंबर 2023 रविवार के दिन पड़ रही हैं.

Published
story-hero-img
i
छोटा
मध्यम
बड़ा
Hindi Female

Vivah Panchami 2023: हिंदू धर्म में विवाह पंचमी का विशेष महत्व होता है. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को भगवान राम एवं देवी सीता का विवाह हुआ था, इसलिये इस दिन को राम और सीता के विवाह की वर्षगांठ के रूप में मनाया जाता है. इस दिन लोग घरों में भगवान राम व माता सीता का विधि-विधान से पूजा करते हैं. इस साल विवाह पंचमी आज 17 दिसंबर 2023 रविवार के दिन पड़ रही हैं.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

विवाह पंचमी का अयोध्या और नेपाल में विशेष आयोजन किया जाता है. इन जगहों पर इस दिन को भव्य उत्सव के रूप में मनाया जाता है. माना जाता है कि इस दिन शुभ योग में मांगलिक कार्यों करने से शुभ फलों की की प्राप्ति होती है. इसके साथ ही इस दिन पूजन अनुष्ठान करने से दांपत्य जीवन में खुशियां ही खुशियां आती है.

0

विवाह पंचमी 2023 तिथि और शुभ मुहूर्त

  • विवाह पञ्चमी रविवार, दिसम्बर 17, 2023 के दिन पड़ रही हैं.

  • पञ्चमी तिथि प्रारम्भ - दिसम्बर 16, 2023 को 08:00 पी एम बजे से.

  • पञ्चमी तिथि समाप्त - दिसम्बर 17, 2023 को 05:33 पी एम बजे तक.

  • विवाह पंचमी पूजा के लिए सुबह 08.24 से दोपहर 12.17 तक शुभ मुहूर्त.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

विवाह पंचमी पूजा विधि (Vivah Panchami Puja Vidhi)

  • पंचमी तिथि के दिन प्रातः काल स्नान करके श्री राम विवाह का संकल्प लें.

  • स्नान करके विवाह के कार्यक्रम का आरम्भ करें.

  • भगवान राम और माता सीता की प्रतिकृति की स्थापना करें.

  • भगवान राम को पीले और माता सीता को लाल वस्त्र अर्पित करें या तो इनके समक्ष बालकाण्ड में विवाह प्रसंग का पाठ करें या "ॐ जानकीवल्लभाय नमः" का जप करें.

  • इसके बाद माता सीता और भगवान राम का गठबंधन करें.

  • उनकी आरती करें.

  • इसके बाद गांठ लगे वस्त्रों को अपने पास रखें.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

सत्ता से सच बोलने के लिए आप जैसे सहयोगियों की जरूरत होती है
मेंबर बनें
अधिक पढ़ें
×
×