ADVERTISEMENTREMOVE AD

GST: ये रही आपके काम की चीजों की पूरी लिस्ट, देखिए क्या हुआ सस्ता

23वीं बैठक में केवल 50 चीजों को 28% टैक्स स्लैब में रखा गया है

Updated
story-hero-img
i
छोटा
मध्यम
बड़ा
Hindi Female

GST काउंसिल ने शुक्रवार को 200 से ज्यादा चीजों पर टैक्स की रेट को घटाने का फैसला किया है. काउंसिल की 23वीं बैठक में केवल 50 चीजों को 28% टैक्स स्लैब में रखा गया है. वहीं 13 चीजों को 18% स्लैब 12% स्लैब में लाया गया है. 8 चीजों को 12% स्लैब से 5% स्लैब में लाया गया है 6 चीजों पर टैक्स घटाकर जीरो कर दिया गया है. बता दें कि 15 नवंबर से ये रेट लागू होंगे.

देखिए वित्त मंत्री जेटली की पीसी

ADVERTISEMENTREMOVE AD

यहां जानिए पूरी लिस्ट:

23वीं बैठक में केवल 50 चीजों को 28% टैक्स स्लैब में रखा गया है
जीएसटी दरों में कटौती को लेकर आम आदमी की सहूलियतों को ध्यान में रखा जा रहा है
(फोटो : रॉयटर्स)

28% से 18% की गई चीजों की लिस्ट

  • इलेक्ट्रिकल चीजें जैसे तार, केबल, कंडक्टर, स्विच, सॉकेट
  • इलेक्ट्रिकल बोर्ड पैनल, कंसोल
  • फाइबर बोर्ड, प्लाइवुड, लकड़ी, लकड़ी के फ्रेम
  • फर्नीचर, गद्दा, बिस्तर
  • ट्रंक, सुटकेस, वेनिटी केस, ब्रीफकेस
  • डिटर्जेंट, शैंपू, बालों के लिए क्रीम, हेयर डाई, हीना पाउडर/पेस्ट
  • शेविंग क्रीम, ऑफ्टर शेव, परफ्यूम्स, रेजर और रेजर ब्लेड
  • मेकअप के सामान, ब्यूटी प्रोडक्ट्स
  • पंखे, पंप्स, कंप्रेशर्स
  • लैंप और लाइटनिंग
  • प्राइमरी बैटरी और सेल
  • प्लास्टिक के सामाना, फ्लोर कवरिंग
  • मार्बल और ग्रेनाइट के स्लैब और टाइल्स
  • हर तरह के सिरेमिक टाइल्स
  • वैक्युम फ्लास्क, लाइटर्स
  • कलाई की घड़ियां, घड़ियां और उनके पार्ट्स
  • चमड़े की ड्रेस, आर्टिफिशियल फर्र, विग
  • मल्टीफंक्शनल प्रिंटर और कार्टेज
  • ऑफिस या डेस्क के सामान
  • एलुमिनियम की खिड़कियां, दरवाजे और फ्रेम
  • शीट, बोर्ड, मीका और एस्फाल्

इसके अलावा भी 90 के करीब चीजों को 18 फीसदी स्लैब में शामिल किया गया है.

0

18% से 12% की गई चीजों की लिस्ट

  • कंडेंस्ड मिल्क
  • रिफाइंड शुगर और शुगर क्यूब
  • पास्ता, करी पेस्ट, मियोनिज
  • डायबिटिक फूड
  • मेडिकल ग्रेड ऑक्सीजन
  • प्रिटिंग इंक
  • हैंडबैग, जूट और कॉटन के बैग्स, टोपी, चश्मे का फ्रेम
  • एग्रीकल्चर, हॉर्टिकल्चर, फॉरेस्ट्री, हार्वेस्टिंग और थ्रेसिंग मशीनरी के पार्ट्स
  • सिलाई मशीन के पार्ट्स
  • बांस और बेंत के बने फर्नीचर
ADVERTISEMENTREMOVE AD

18% से 5% की गई चीजों की लिस्ट

पफ्ड राइस चिक्की, आलू का आटा, चटनी पाउडर और फ्लाई सल्फर रेवड़ी, खाजा

12% से 5% की गई चीजों की लिस्ट

  • सूखा नारियल
  • इडली, डोसा बसर
  • तैयार चमड़े
  • मछली पकड़ने का जाल, पुराने कपड़े

5% से शून्य की गई चीजों की लिस्ट

  • ग्वार मील, हॉप कोन, कुछ सूखी सब्जियों
  • बिना छिला हुआ नारियल
  • मछली
साथ ही हर तरह के रेस्टोरेंट में खाना सस्ता हो गया है, टैक्स 18% से घटाकर 5% कर दिया गया है.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: 
सत्ता से सच बोलने के लिए आप जैसे सहयोगियों की जरूरत होती है
मेंबर बनें
अधिक पढ़ें
×
×